20 साल पूरे होने पर YouTube का नया इंटरफेस लॉन्च, 4x स्पीड और AI म्यूजिक फीचर भी आया

इस नए डिजाइन में प्लेयर कंट्रोल्स को ज्यादा ऐक्सेसिबल और विजिबल बनाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 17:36 IST
ख़ास बातें
  • अब प्ले और पॉज जैसे ऑप्शन देखने में भी अलग लगते हैं
  • टच इंटरफेस के हिसाब से यूज करना और आसान हो गया है
  • एक नया फीचर 4x स्पीड पर वीडियो प्लेबैक करने का ऑप्शन भी है

Photo Credit: YouTube

YouTube ने अपनी 20वीं एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए अपने वीडियो प्लेयर का इंटरफेस यानी UI अपडेट कर दिया है। अब प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखने का एक्सपीरियंस पहले से थोड़ा अलग नजर आएगा। कंपनी ने प्लेयर को एक नया और साफ लुक दिया है, जहां पिल-शेप बटन नजर आते हैं और नीचे की तरफ जो पुराना ग्रेडिएंट शेड था, उसे हटा दिया गया है।

इस नए डिजाइन में प्लेयर कंट्रोल्स को ज्यादा ऐक्सेसिबल और विजिबल बनाने की कोशिश की गई है। अब प्ले और पॉज जैसे ऑप्शन देखने में भी अलग लगते हैं और टच इंटरफेस के हिसाब से यूज करना और आसान हो गया है।

YouTube का ये अपडेट सिर्फ लुक तक सीमित नहीं है। कंपनी ने कुछ और नए फीचर्स भी जोड़े हैं, खासकर YouTube Premium यूजर्स के लिए। एक नया फीचर 4x स्पीड पर वीडियो प्लेबैक करने का ऑप्शन है, जिससे यूजर्स कंटेंट को सुपर फास्ट स्पीड पर भी देख सकेंगे। अभी तक यूट्यूब पर 2x तक ही स्पीड का ऑप्शन था।

इसके अलावा, YouTube ने "Ask for Music" नाम का एक AI-पावर्ड फीचर भी लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स वॉयस कमांड देकर अपना पर्सनल म्यूजिक स्टेशन बना सकते हैं। यह फीचर भी प्रीमियम यूजर्स के लिए शुरू किया गया है।

YouTube TV ऐप के लिए भी बदलाव किए गए हैं। इसमें अब कस्टमाइजेबल मल्टीव्यू ऑप्शन दिया जाएगा, जहां यूजर अपने हिसाब से एक साथ कई लाइव स्ट्रीम्स या वीडियोज़ देख पाएंगे।
Advertisement

ये सारे अपडेट फिलहाल धीरे-धीरे रोलआउट हो रहे हैं और आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स को मिलने लगेंगे। यूट्यूब का कहना है कि यह बदलाव यूजर्स की जरूरतों और फीडबैक को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, YouTube 20 Years
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  2. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  6. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.