WWDC 2025: iOS 26 में हुए 10 बड़े बदलाव, जो iPhone यूज करने का पूरा तरीका बदल सकते हैं!

iOS 26 All Changes: Safari ब्राउजर में अब पेज पूरी स्क्रीन पर फैलते हैं जिससे कंटेंट ज्यादा दिखता है। अब अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज एक अलग फोल्डर में चले जाएंगे और म्यूट रहेंगे जब तक आप उन्हें मंजूरी न दें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2025 00:53 IST
ख़ास बातें
  • iOS 26 में आया Liquid Glass डिजाइन और नए AI फीचर्स का पूरा बंडल
  • Messages में पोल, बैकग्राउंड, कॉल स्क्रीनिंग जैसे नए टूल्स जुड़े
  • iPhone यूजर्स को मिलेगा Apple Intelligence का ऑन- डिवाइस स्मार्ट सपोर्ट

iOS 26 All Changes: iPhone का Phone ऐप अब और स्मार्ट हो गया है।

Photo Credit: Apple

iOS 26 All Changes: Apple ने WWDC 2025 में iOS 26 को ऑफिशियली अनवील कर दिया है। इस बार कंपनी ने सिर्फ कुछ फीचर्स नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को एक नई पहचान दी है। इंटरफेस से लेकर ऐप्स तक और कॉलिंग से लेकर गेमिंग तक, हर जगह छोटे-बड़े बदलाव iPhone यूजर्स के डेली एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लाए गए हैं। यहां जानिए iOS 26 में हुए 10 सबसे अहम बदलाव, जो आने वाले महीनों में आपके फोन को पूरी तरह नया बना सकते हैं।
 

Top 10 Changes in iOS 26

Liquid Glass इंटरफेस और नया डिजाइन

Apple के मुताबिक,iOS 26 में Apple ने "Liquid Glass" नाम का नया ट्रांसलूसेंट डिजाइन सिस्टम इंट्रोड्यूस किया है। इससे होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन, ऐप आइकन्स और विजेट्स ज्यादा क्लीन, फ्लुइड और पर्सनल नजर आते हैं। लॉक स्क्रीन पर अब 3D स्पैटियल वॉलपेपर भी सपोर्ट होते हैं।
Advertisement
 

Apple Intelligence यानी नया AI सिस्टम

Apple ने iOS 26 में अपनी इन-हाउस AI टेक्नोलॉजी ‘Apple Intelligence' को लॉन्च किया है। इसमें ऑन-डिवाइस ट्रांसलेशन, इमेज जेनरेशन, स्मार्ट शॉर्टकट्स, ईमेल समरी और कंटेक्स्ट-बेस्ड सजेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं, वो भी बिना डेटा शेयर किए।
 

Call Screening और Hold Assist

iPhone का Phone ऐप अब और स्मार्ट हो गया है। कॉल उठाने से पहले अब AI कॉल स्क्रीन करेगा और बता देगा कि कॉल क्यों किया जा रहा है। वहीं Hold Assist फीचर कॉल पर होल्ड होने की स्थिति में खुद आपको अलर्ट करेगा जब कोई लाइव एजेंट लाइन पर आएगा।
 

Messages ऐप में स्मार्ट फिल्टर और नए टूल्स

अब अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज एक अलग फोल्डर में चले जाएंगे और म्यूट रहेंगे जब तक आप उन्हें मंजूरी न दें। इसके अलावा अब Messages में पोल बनाने, बैकग्राउंड कस्टमाइज करने और ग्रुप चैट में टाइपिंग इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी जुड़ गए हैं।
Advertisement
 

Safari में ज्यादा प्राइवेसी और क्लीन इंटरफेस

Safari ब्राउजर में अब पेज पूरी स्क्रीन पर फैलते हैं जिससे कंटेंट ज्यादा दिखता है। साथ ही फिंगरप्रिंटिंग प्रोटेक्शन अब सभी वेबसाइट्स पर डिफॉल्ट इनेबल है, यानी ब्राउजिंग पहले से ज्यादा प्राइवेट हो गई है।
 

Notes ऐप में Markdown सपोर्ट

Notes ऐप अब ज्यादा प्रोफेशनल यूज के लिए तैयार है। इसमें Markdown एक्सपोर्ट फीचर आ गया है जो टेक राइटर्स और ब्लॉगर्स के लिए काफी काम आएगा।
 

CarPlay को मिला स्मार्ट अपग्रेड

CarPlay में अब कॉल्स के लिए कॉम्पैक्ट व्यू, पिन की गई चैट्स और विजेट्स का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही Messages के लिए Tapbacks भी अब CarPlay में काम करेंगे।
Advertisement
 

Apple Music में Lyrics ट्रांसलेशन और AutoMix

अब म्यूजिक सुनते समय आप किसी भी गाने का मतलब समझ पाएंगे, क्योंकि Apple Music में lyrics ट्रांसलेशन और प्रोनाउंसिएशन सपोर्ट आ गया है। AutoMix से गानों का ट्रांजिशन अब डीजे की तरह होगा।
 

नया गेमिंग हब: Apple Games ऐप

Apple ने पहली बार एक डेडिकेटेड Games ऐप लॉन्च किया है जो सभी गेम्स, Apple Arcade टाइटल्स और अपडेट्स को एक ही जगह लाता है। यहां से आप गेम्स डिस्कवर, ट्रैक और लॉन्च कर सकते हैं।
 

AirPods से अब फोटो क्लिक और रिकॉर्डिंग कंट्रोल

AirPods यूजर्स अब कैमरा को रिमोट की तरह यूज़ कर सकते हैं। स्टेम को दबाने से फोटो क्लिक या वीडियो रिकॉर्डिंग स्टार्ट/स्टॉप की जा सकती है, वो भी iPhone या iPad दोनों में।
 

iOS 26 release date, time

iOS 26 का पब्लिक बीटा जुलाई में आएगा और फाइनल अपडेट फॉल 2025 में iPhone 11 और उससे ऊपर के मॉडल्स के लिए मिलेगा। अगर आप Apple Intelligence फीचर्स यूज करना चाहते हैं, तो iPhone 15 Pro, 15 Pro Max या iPhone 16 सीरीज की जरूरत होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.