WhatsApp में जुड़ा यह नया फीचर, ऐसे आएगा आपके काम

WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड यूज़र के लिए एक नया और काम का फीचर दिया है। नए अपडेट के साथ व्हाट्सऐप में कंटीन्यूअस ऑडियो मैसेज प्लेबैक फीचर को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 मई 2019 15:09 IST

WhatsApp में जुड़ा यह नया फीचर, ऐसे आएगा आपके काम

WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड यूज़र के लिए एक नया और काम का फीचर दिया है। नए अपडेट के साथ व्हाट्सऐप में कंटीन्यूअस ऑडियो मैसेज प्लेबैक फीचर को जोड़ा गया है। लेटेस्ट स्टेबल बिल्ड के आने के बाद अब WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र को हर ऑडियो क्लिप को प्ले नहीं करना होगा। जैसे कि एक ऑडियो क्लिप पूरी होगी वैसे ही दूसरी क्लिप प्ले होनी शुरू हो जाएगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp आईओएस वर्जन में यह फीचर पहले से ही उपलब्ध है।

हालांकि, कुछ फीचर्स हैं जिन्हें हाल ही में बीटा टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था जैसे कि  WhatsApp स्टेटस को Facebook पर स्टोरी के रूप में साझा करना और ऐप प्रोफाइल सेक्शन में डेडिकेटेड क्यूआर कोड बटन। ये फीचर अभी व्हाट्सऐप के लिए जारी नहीं किए गए हैं।
Advertisement

ये फीचर व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के स्टेबल वर्जन 2.19.150 में उपलब्ध है। कंटीन्यूअस ऑडियो मैसेज प्लेबैक फीचर की मदद से हर बार नेक्स्ट ऑडियो मैसेज को प्लेन करने की समस्या नहीं होगी। एक ऑडियो क्लिपिंग समाप्त होते ही दूसरी क्लिपिंग खुद-ब-खुद शुरू हो जाएगी। याद करा दें कि WhatsApp बीटा वर्जन 2.19.86 में सबसे पहले इसस फीचर को इस साल मार्च में स्पॉट किया गया था।
 

ऐसे डाउनलोड करें कंटीन्यूअस ऑडियो मैसेज प्लेबैक फीचर

कंटीन्यूअस ऑडियो मैसेज प्लेबैक फीचर WhatsApp एंड्रॉयड के लेटेस्ट स्टेबल वर्जन में उपलब्ध है। अगर आपको प्ले स्टोर से अपडेटेड वर्जन प्राप्त नहीं हुआ तो आप एपीके मिरर से एपीके फाइल (v2.19.150) को डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ दिलचस्प फीचर्स जैसे कि WhatsApp स्टेटस को Facebook पर स्टोरी के रूप में साझा करना और डेडिकेटेड क्यूआर कोड बटन जैसे फीचर को कुछ समय पहले बीटा टेस्टिंग फेज़ में देखा गया लेकिन फिलहाल ये फीचर स्टेबल अपडेट के जरिए जारी नहीं किए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Continuous Audio Playback
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.