Whatsapp पर घर बैठे कमा सकते हैं लाखों रुपये, ऐसे करनी होगी शुरुआत

WhatsApp Business को Google play और Apple App Store से डाउनलोड करना होगा। जैसे आम वॉट्सऐप अकाउंट पर लॉगिन किया जाता है ठीक उसी प्रकार वॉट्सऐप बिजनेस में लॉगिन होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मई 2022 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Whatsapp अपनी ऐप के जरिए बिजनेस करने का मौका भी दे रहा है।
  • WhatsApp Business को डाउनलोड करके लॉगिन करना है।
  • वॉट्सऐप बिजनेस में कई फीचर्स हैं जो व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

Whatsapp Business में नए प्रीमियम फीचर्स अपडेट हुए हैं।

फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाली लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) अब सिर्फ चैटिंग, फोटो और वीडियो शेयरिंग, वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग और मनी ट्रांसफर तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि यह अब ग्राहकों अपनी ऐप के जरिए बिजनेस करने का मौका भी दे रहा है। वॉट्सऐप बिजनेस के जरिए यूजर्स घर बैठे अपने बिजनेस द्वारा लाखों रुपये कमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वॉट्सऐप बिजनेस किस प्रकार काम करता है और यह आपको किस प्रकार अपने बिजनेस को बढ़ाने में मदद करेगा।

वॉट्सऐप ने हाल ही में कई बड़े ऐलान किए हैं। Meta के इनऑग्रल बिजनेस मैसेज कॉन्फ्रेंस कन्वर्सेशन में Facebook के संस्थापक और सीईओ Mark Zuckerberg ने वॉट्सऐप बिजनेस मैसेजिंग ऑफर अपडेट का ऐलान किया है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के बिजनेस अकाउंट ऑफर द्वारा यूजर्स के लिए किसी भी प्रकार के यानी छोटे या बड़े बिजनेस के लिए वॉट्सऐप पर शुरुआत करना आसान हो जाएगा।

Whatsapp पर Meta के जरिए दी जाने वाली फ्री और सिक्योर क्लाउड होस्टिंग सर्विस दी जाएगी। यह बिजनेस और डेवलपर्स को कुछ ही मिनट्स में वॉट्सऐप पर शुरुआत करने और आगे बढ़ने में मदद प्रदान करेगा। ऐसे में यूजर्स अपने ग्राहकों को सीधे जवाब दे पाएंगे, उनके अपने उत्पादों के बारे में ज्यादा जागरुक कर पाएंगे  में ग्राहक इसलिए, उन्हें सीधे निर्माण करने और अपने एक्सपीरियंस को कस्टमाइज करने और उस गति को बढ़ाने में सक्षम करेगी, जिससे वे वॉट्सऐप पर अपने ग्राहकों को जवाब दे सकें। वॉट्सऐप की यह सुविधा छोटे और बड़े सभी प्रकार के बिजनेस को मिलेगी। वॉट्सऐप बिजनेस में कई फीचर्स हैं, जिसमें ऑटो नमस्कार, धन्यवाद बोलने और प्रोडक्टस के कैटलॉग शेयर करना आदि शामिल है।

आपको सबसे पहले WhatsApp Business को Google play और Apple App Store से डाउनलोड करना होगा। जैसे आम वॉट्सऐप अकाउंट पर लॉगिन किया जाता है ठीक उसी प्रकार वॉट्सऐप बिजनेस में लॉगिन होगा। हालांकि आपको अपने सामान्य नंबर से लॉगिन नहीं करना है जो कि आपने अपने निजी वॉट्सऐप अकाउंट के लिए इस्तेमाल किया हुआ है। आप एक नया नंबर इस्तेमाल करके उससे लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आपको अपने बिजनेस से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी देनी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whatsapp, Whatsapp Business, Earn Money with Whatsapp

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.