WhatsApp की नौकरी छोड़ इस भारतीय कर्मचारी ने Facebook को टक्कर देने के लिए बनाया HalloApp!

HalloApp Apple के App Store और Google Play Store के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। हालांकि, वर्तमान में इसके पास फेसबुक और व्हाट्सऐप की तरह वेब एक्सेस नहीं है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 जुलाई 2021 11:41 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के पूर्व कर्मचारी Neeraj Arora ने बनाया HalloApp
  • Facebook और WhatsApp जैसे अनुभव लेकर आता है नया ऐप
  • App Store और Google Play Store पर डाउनलोड के लिए है उपलब्ध

HalloApp को App Store और Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है

WhatsApp के पूर्व ग्लोबल बिजनेस हेड नीरज अरोड़ा (Neeraj Arora) ने HalloApp नाम का एक नया ऐप बनाया है, जो एक विज्ञापन-मुक्त (Ad-free), निजी सोशल नेटवर्क के रूप में काम करता है। इस ऐप को "रियल-रिलेशनशिप नेटवर्क" बताया जा रहा है, जो यूज़र्स को अपने कॉन्टेक्ट के साथ वास्तविक जीवन की बातचीत करने का मौका देगा। अरोड़ा ने अपने पूर्व WhatsApp सहयोगी माइकल डोनोह्यू (Michael Donohue) के सहयोग से HalloApp को विकसित किया है। अरोड़ा और डोनोह्यू दोनों उस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के शुरुआती कर्मचारियों में से थे, जिसे Facebook ने 2014 में खरीद लिया था। दिलचस्प बात यह है कि HalloApp में कई फीचर्स ऐसे हैं, जो इसे न केवल व्हाट्सऐप बल्कि फेसबुक का भी करीबी प्रतियोगी बनाते हैं।

Arora ने ट्विटर पर HalloApp लॉन्च करने की घोषणा की। उनका कहना है कि पारंपरिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म [Facebook] के विपरीत, उनका यह ऐप बिना किसी विज्ञापन, बॉट, लाइक और फॉलोअर्स के साथ आता है और आपको केवल अपने वास्तविक दोस्तों के लिए ऑनलाइन आने के लिए प्रेरित करता है।
Advertisement

HalloApp आपको अपने नेटवर्क पर उपलब्ध लोगों से जोड़ने के लिए आपकी फोन एड्रेस बुक तक पहुंच मांगता है। हालांकि, कंपनी के ब्लॉग पर अरोड़ा ने साफ बताया है कि प्लेटफॉर्म अपने यूज़र्स की किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को एकत्र, संग्रहीत या उपयोग नहीं करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस ऐप पर चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी।

फेसबुक और इसी तरह के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विपरीत, हेलोएप एल्गोरिदम का उपयोग नहीं करता है। यह विज्ञापन भी नहीं दिखाता है। हालांकि, अरोड़ा ने भविष्य में अतिरिक्त फीचर्स की पेशकश करने के लिए मेंबरशिप-बेस्ड मॉडल लाने की योजना का संकेत दिया है।
Advertisement

HalloApp Apple के App Store और Google Play Store के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। हालांकि, वर्तमान में इसके पास फेसबुक और व्हाट्सऐप की तरह वेब एक्सेस नहीं है।
Advertisement
 

HalloApp पर आपको जो अनुभव मिलेगा वह फेसबुक और व्हाट्सऐप के समान है, क्योंकि यह यूज़र्स को केवल अपने उन करीबी दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने देता है, जिनके नंबर फोन के कॉन्टेक्ट बुक में सेव हैं। आप व्यक्तिगत चैट या ग्रुप चैट भी कर सकते हैं और स्टेटस के तौर पर तस्वीरें भी पोस्ट कर सकते हैं।

अरोड़ा और उनके सह-संस्थापक माइकल डोनोह्यू (WhatsApp के पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर) के LinkedIn प्रोफाइल से पता चलता है कि दोनों ने सितंबर 2019 में HalloApp की शुरुआत की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.