WhatsApp में आया एक और काम का फीचर! iOS यूजर्स के लिए ग्रुप चैट की बड़ी परेशानी खत्म

नए फीचर में यूजर अपने नाम के सामने एक टैग लगा सकता है जो बताता है कि उसकी क्या जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2025 11:59 IST
ख़ास बातें
  • नया फीच ग्रुप चैट को सरल बनाता है।
  • कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट कर दिया है।
  • मेंबर्स अपने नाम के सामने अपना लेबल लगा सकते हैं।

WhatsApp में नया कस्टमाइजेबल मेंबर टैग (Customizable Member Tag) फीचर आया है जो ग्रुप चैट को सरल बनाता है।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लेकर आता रहता है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में लगातार नए फीचर अपग्रेड होते रहते हैं जिससे उपयोगकर्ताओं को समय के अनुसार चैटिंग प्लेटफॉर्म का बेहतर अनुभव मिलता रहे। अब वॉट्सऐप ने अपने यूजर इंटरफेस में ग्रुप चैट के लिए एक बहुत ही उपयोगी फीचर रोलआउट किया है जो बड़े ग्रुप में चैटिंग को बहुत आसान बनाता है। कंपनी ने ग्रुप चैट में कस्टम टैग फीचर रोलआउट किया है जो किसी यूजर विशेष की पहचान की तरह काम करेगा। कैसे काम करता है यह नया फीचर, और किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा, आइए जानते हैं। 

WhatsApp में नया कस्टमाइजेबल मेंबर टैग (Customizable Member Tag) फीचर आया है जो ग्रुप चैट को सरल बनाता है। WABetaInfo के अनुसार, कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट कर दिया है। इसके आ जाने से यूजर्स अब अपने नाम के सामने अपना टैग लगा सकेंगे। यह टैग देखकर दूसरे यूजर्स को पता लग सकेगा कि ग्रुप में आपका रोल क्या है, और आपकी जिम्मेदारियां क्या हैं। यानी यह नया फीचर ग्रुप चैट को अब साफ-सुथरा बना देगा जिसमें सभी को पता होगा कि बोलने वाले व्यक्ति का रोल क्या है, और उसकी जिम्मेदारी क्या है, और उसका संबंधित मुद्दे पर बोलना सही है भी या नहीं। यह नया फीचर ग्रुप यूजर को उसकी एक पहचान देता है जिससे चैट काफी आसान हो जाती है।

Member Tag फीचर कैसे करता है काम
WhatsApp में ग्रुप चैट एक पॉपुलर फीचर है जिसमें बड़े-बड़े ऑर्गेनाइजेशन भी शामिल होते हैं। ऐप पर सैकड़ों मेंबर्स की संख्या वाले बड़े ग्रुप भी होते हैं। ऐसे में पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि किस मेंबर की क्या जिम्मेदारी है और उसे क्या रोल दिया गया है। यह नया फीचर इसी समस्या को खत्म करता है। यूजर अपने नाम के सामने एक टैग लगा सकता है जो बताता है कि उसकी क्या जिम्मेदारी है। साथ ही यह बताता है कि किसी मेंबर को ग्रुप में क्या एक्सेस मिला हुआ है। 

उदाहरण के लिए, मेंबर्स अपने नाम के सामने अपना लेबल लगा सकते हैं। जैसे- टीम लीडर, कॉर्डिनेटर, मॉडरेटर, कंटेंट मैनेजर इत्यादि। इससे दूसरे यूजर्स को तुरंत पहचान में आ जाएगा कि बात कर रहा सामने वाला यूजर 'टीम का लीडर' है। इससे सभी को पता होगा कि कौन बात कर रहा है और उसकी क्या जिम्मेदारी है। यह लेबल ग्रुप मेंबर लिस्ट में यूजर के नाम के ठीक सामने दिखाई देता है। 

कस्टम टैग आ जाने से यूजर्स को ग्रुप चैट में कई तरह से फायदा पहुंचेगा। सबसे जरूरी बात यह कि अब ग्रुप में मेंबर का रोल पहचानना आसान हो जाएगा। टैग की मदद से किसी मेंबर का रोल व रेस्पॉन्सिबिलिटी तुरंत पता लगेगा। इससे सभी यूजर्स को सहूलियत होगी कि किसी विशेष मुद्दे के लिए ग्रुप में किसको कॉन्टेक्ट करना होगा। 

Advertisement

कस्टम टैग कैसे करें इस्तेमाल 
कस्टम टैग फीचर को WhatsApp ने iOS 25.37.74 वर्जन के साथ रोलआउट किया है। अपने Apple डिवाइस में आप ऐप के लेटेस्ट बताए गए वर्जन से अपडेट करके इस नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.