WhatsApp ने 1 महीने में किए 20 लाख से अधिक अकाउंट बैन, जानें क्यों उठाया फैसला

नई सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती (intermediary) दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत प्रकाशित अपनी पहली ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में, कंपनी ने खुलासा किया कि उसने इस एक महीने की अवधि में 20,11,000 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 17 जुलाई 2021 17:42 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने नए IT नियमों के तहत पहली पारदर्शिता रिपोर्ट प्रकाशित की।
  • रिपोर्ट के अनुसार 15 मई से 15 जून के बीच भारत में 20 लाख खाते किए बैन।
  • इसी अवधि के दौरान व्हाट्सएप ने विश्व भर में 80 लाख खाते बैन किए।

WhatsApp ने कहा कि वैश्विक स्तर पर उसने इस दौरान औसतन 80 लाख खातों पर प्रतिबंध लगा दिया।

WhatsApp का कहना है कि उसने हानिकारक गतिविधियों को रोकने के लिए 15 मई से 15 जून, 2021 के बीच 20 लाख अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। नई सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती (intermediary) दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत प्रकाशित अपनी पहली ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में, कंपनी ने खुलासा किया कि उसने इस एक महीने की अवधि में 20,11,000 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया था। Facebook के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के +91 देश कोड के माध्यम से भारतीय खातों की पहचान करता है। इसमें यह भी कहा गया है कि दुनिया में प्रतिबंधित सभी खातों का 25 प्रतिशत अकेले भारत में है।

WhatsApp ने गुरुवार को अपनी इंटरमीडिएरी गाइडलाइन्स रिपोर्ट का पहला संस्करण प्रकाशित किया और इसमें कंपनी ने हानिकारक गतिविधियों को रोकने के लिए अपने स्वयं के कार्यों पर प्रकाश डाला। व्हाट्सएप ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "हमारा खास फोकस खातों को बड़े पैमाने पर हानिकारक या अवांछित संदेश भेजने से रोकना है।" उन्होंने गैजेट्स 360 को ईमेल पर इस रिपोर्ट को साझा किया। "हम संदेशों को उच्च या असामान्य दर पर भेजने वाले इन खातों की पहचान करने के लिए उन्नत क्षमताओं को बनाए रखते हैं और हमने इस तरह के दुरुपयोग को रोकने का प्रयास करते हुए 15 मई से 15 जून तक अकेले भारत में 2 मिलियन खातों पर प्रतिबंध लगा दिया।"

व्हाट्सएप ने कहा, "खातों से व्यवहारिक संकेतों के अलावा, हम अपने प्लैटफॉर्म पर दुरुपयोग का पता लगाने और रोकने के लिए एडवांस्ड एआई (AI) टूल और संसाधनों को लागू करने के अलावा, यूजर रिपोर्ट, प्रोफाइल फोटो और ग्रुप फोटो और विवरण सहित उपलब्ध बिना एन्क्रिप्शन की जानकारी पर भरोसा करते हैं।" व्हाट्सएप के अनुसार, उसे अकाउंट सपोर्ट के लिए कुल 70 रिपोर्ट, बैन अपील के लिए 204 (जिनमें से 63 पर कार्रवाई हुई), अन्य सपोर्ट के लिए 20, प्रोडक्ट सपोर्ट के लिए 43 और "सुरक्षा मुद्दों" के लिए 8 रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इसमें कहा गया है कि लगभग 95 प्रतिशत (या 19 लाख) अकाउंट बैन ऑटोमेटिकली किए गए थे, जब सर्विस में "ऑटोमेटेड बल्क मैसेजिंग" या स्पैम का पता चला था।

इसमें कहा गया है कि 2019 के बाद से बैन किए गए अकाउंट्स की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि "हमारे सिस्टम परिष्कार में वृद्धि हुई है, इसलिए हम अधिक खातों को पकड़ रहे हैं। हम यह भी मानते हैं कि बल्क या ऑटोमेटेड संदेश भेजने के अधिक प्रयास किए गए।" अपनी रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने शेयर किया कि प्रति माह लगभग 8 मिलियन खातों पर प्रतिबंध लगाने की हमारी वैश्विक औसत है। इसमें भारत में बैन खातों का(जिनमें से अधिकांश बल्क मैसेजिंग या स्पैम के लिए थे) दुनिया में सभी प्रतिबंधों का एक चौथाई हिस्सा था।
Advertisement

यह आश्चर्य की बात नहीं है कि भारत व्हाट्सएप के लिए सबसे बड़ा बाजार है। कुछ उद्योगों के अनुमान बताते हैं कि दुनिया भर में 2 बिलियन एक्टिव यूजर्स में से लगभग 400 मिलियन भारत के यूजर हैं, या व्हाट्सएप के हर पांच में से भारत से लगभग एक यूजर है। WhatsApp ने कहा कि डेटा ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के बाद के एडीशन रिपोर्ट्स 30-45 दिनों के बाद प्रकाशित की जाएंगी ताकि डेटा कलेक्शन और सत्यापन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.