ऐप में गड़बड़ी से आई यूजर्स की ‘मौज’, हजारों लोगों ने फ्री में ऑर्डर किया खाना और महंगी शराब, जानें पूरा मामला

यह गड़बड़ी पेमेंट गेटवे से जुड़ी थी। यानी लोग अपना ऑर्डर प्‍लेस करने के बाद पेमेंट गेटवे पर जा ही नहीं रहे थे। इसके बिना ही वह चेकआउट कर पा रहे थे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 15:12 IST
ख़ास बातें
  • 7 जुलाई की शाम लोगों को ऐप में एक गड़बड़ का पता लगा
  • समस्‍या पेमेंट गेटवे में आई थी
  • जब तक इसे ठीक किया गया, हजारों ऑर्डर फ्री में प्‍लेस हो गए थे

एक से दूसरे तक बात फैलते हुए हजारों यूजर्स के बीच वायरल हो गई।

गलत ऑर्डर डिलिवरी की खबरें हमने कई बार पढ़ी हैं। मोबाइल ऑर्डर करने पर बुक्‍स डिलिवर हो जाती हैं और हार्ड डिस्‍क मंगाने पर कंप्‍यूटर का प्रोसेसर। लोग इन घटनाओं को सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं, लेकिन अमेरिका से सामने आया एक मामला इससे कहीं आगे है। वहां बिना कोई पैसा दिए ही ऑर्डर पूरे होने लगे। यह वाकया एक फूड डिलिवरी सर्विस ऐप में आए ग्लिच की वजह से हुआ और लोगों को फ्री भोजन के साथ फ्री शराब ऑर्डर करने का मौका मिल गया। खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और जिसने भी इसके बार में सुना और फटाफट ऑर्डर करने लगा। आप हैरान हो जाएंगे यह जानकर कि लोगों ने क्‍या-क्‍या ऑर्डर कर डाला। जब तक ऐप में आई टेक्निकल प्रॉब्‍लम को ठीक किया गया, काफी नुकसान हो चुका था।    

जानकारी के अनुसार, यह घटना डोरडैश ऐप (DoorDash) के ग्राहकों के साथ हुई। 7 जुलाई की शाम लोगों को ऐप में एक गड़बड़ का पता लगा। इसकी वजह से लोग फ्री में खरीदारी कर पा रहे थे। यह गड़बड़ी पेमेंट गेटवे से जुड़ी थी। यानी लोग अपना ऑर्डर प्‍लेस करने के बाद पेमेंट गेटवे पर जा ही नहीं रहे थे। इसके बिना ही वह चेकआउट कर पा रहे थे। एक से दूसरे तक बात फैलते हुए हजारों यूजर्स के बीच वायरल हो गई। 
जैसे ही लोगों को पता चला, उन्‍हें लगा यह कोई ऑफर होगा। ज्‍यादातर लोग इस गड़बड़ को शुरुआत में समझ नहीं पाए और फटाफट ऑर्डर करने लगे। सोशल मीडिया से मिल रही जानकारियों के अनुसार, लोगों ने फ्री खाने के साथ-साथ महंगी शराब और यहां तक कि गर्भ निरोधकों के ऑर्डर भी कर डाले। 

इस बीच डोरडैश के स्‍पोक्‍सपर्सन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वो सुनिश्चित करेंगे कि फर्जी ऑर्डर से प्रभावित हुए मर्चेंट्स को मुआवजा दिया जाए। कंपनी ने कहा है कि वो ऐसे फ्रॉड ऑर्डरों को कैंसल कर रहे हैं। प्रभावित हुए मर्चेंट्स के साथ संपर्क में हैं, ताकि उन्‍हें कोई परेशानी ना हो और मिलने वाले हर अनऑथराइज्‍ड ऑर्डर के लिए मुआवजा दिया जाए। 
Advertisement

बताया जाता है कि लोग अपने ऑर्डर के स्क्रीनशॉट पोस्ट करने लगे थे। कई ऑर्डर्स तो हजारों डॉलर कीमत के थे। इन पोस्‍ट पर कई लोगों ने सवाल भी खड़े किए। एक ने लिखा कि जब फ्री में ऑर्डर मिल रहा है, तब भी फास्‍ट फूड ऑर्डर किया। एक यूजर ने लिखा कि लोगों ने इस गड़बड़ के बदले डिलिवरी बॉयज को टिप देनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने ऐसे लोगों के लिए मीम्‍स शेयर करने शुरू कर दिए, जिन्‍होंने फ्री में बड़ी शॉपिंग की थी। उन्होंने दावा किया कि फूड सर्विस कंपनी अपने पेमेंट को पूरा करने की कोशिश करेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  4. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  5. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  6. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  8. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  9. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  10. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.