इन ट्रिक्स से आपकी रोड ट्रिप बन जाएगी यादगार

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 जून 2016 17:04 IST
गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और हमेशा की तरह आप भी कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं? तो अब कहीं भी जाइये पहाड़ों पर, समंदर किनारे, कहीं विदेश जाइये बस पहले से की दी थोड़ी सी तैयारी के साथ। पहले से की गई थोड़ी सी रिसर्च आपकी इन छुट्टियों को बना सकती है आसान और यादगार।

आज हम आपको बताएंगे कि इंटरनेट के इस युग में कैसे आप कुछ वेबसाइट और एप्लिकेशन से अपनी छुट्टियों को बिना परेशानी के बिता सकते हैं। अगर आप चाहते हैं एक ऐसी रोड ट्रिप जो रोमांच से भरी हो लेकिन अगर आपको अपनी छुट्टियों की प्लानिंग करना नहीं आती तो आपका मजा खराब हो सकता है।

आज हम आपको ऐसे ही कोई टूल और साइट हैं जिससे आप आपने सफर को यादगार बना सकते हैं। आज हम आपकी ट्रिप के रास्ते, आपकी गाड़ी के ईधन की खपत से लेकर हर चीज को याद रखने में मदद करेंगे। इसमें कुछ मैपिंग साइट भी शामिल हैं। इसके साथ ही ये टूल आपके रूट के साथ साथ आपके लिए सबसे अच्छे खाने को ढ़ूंढने में भी मदद मिलेगी।

ट्रिप एडवाइज़र भारत में ट्रैवल प्लानिंग सर्विस मुहैया कराने वाले सबसे बेहतर ऐप में से एक है। इस ऐप पर आपको अपनी यात्रा से जुड़ी किसी तरह की जानकारी डालने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इस पर आप अपनी ट्रिप को शुरुआत से प्लान कर सकते है। टूरिस्टआई की तरह ही ट्रिपएडवाइज़र पर बड़ी संख्या में होटल और किसी जगह के बारे में रिव्यू, रेटिंग, तस्वीरें और दूसरी जानकारियां उपलब्ध है।
Advertisement

सबसे पहले बनाएं अपने रोड ट्रिप का बजट
Advertisement
ट्रैवल मैथ (Travel Math) नाम की एक वेबसाइट पर जाकर आप ना केवल अपना रूट प्लान कर सकते हैं बल्कि इससे आप अपने रोड ट्रिप का बजट भी आसानी से बना पाएंगे। इस वेबसाइट पर अपने रूट से जुड़ी जानकारी पाने के साथ-साथ यह साइट दूसरे रूट की तुलना की भी जानकारी देगी। इसके अलावा आप आप रहने की सुविधा के बारे में भी जान सकते हैं।

इसके अलावा ट्रैवल मैथ पर आप कई दूसरे टूल जैसे करेंसी कनवर्टर, होटल सरचार्ज, कार रेंट के बारे में भी पता कर सकते हैं।
Advertisement

अपने रास्ते की करें प्लानिंग
जब आप यह तय कर लें कि आखिर आपको जाना कहां है तो आप अपने रोड ट्रिप के रूट को मैप करना होगा। रोड ट्रिप को मैप करना वाकई एक बहुत मजेदार हिस्सा है। रोड ट्रिपर्स (Road Trippers) एक बढ़िया वेबसाइट है जिससे आप अपनी यात्रा में कुछ रोमांच जोड़ सकते हैं।
Advertisement
 

इस वेबसाइट के जरिए आप पहले से तय रूट पता लगा सकते हैं और अपने सफर का रास्ता खुद भी तय कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आप उस जगह का नाम डालना होगा जहां से आप अपने सफर की शुरुआत कर रहे हैं इसके बाद जहां पहुंचना है उस जगह का नाम और सफर की तारीख डालिए। आपकी दी गई जानकारी के मुताबिक वेबसाइट आपके लिेए सबसे बेहतर रास्ते का सुझाव मिलेगा। एक बार प्लानिंग करने के बाद आप फिल्म का इस्तेमाल कर अपने रूट में आने वाले प्राकृतिक स्थल, पार्क, एंटरटेनमेंट पार्क, रेस्तरां और होटल का पता भी कर सकते हैं।

ऐप स्टोर के साथ ही इसका मोबाइल ऐप गूगल प्ले पर भी उपलब्ध है:

रोड ट्रिप ऐप
कई ऐसे रोड ट्रिप ऐप हैं जो अलग-अलग जगहों की खास चीजों के बारे में आपको बता सकता है। फाइंडरी (Findery) एक ऐसी वेबसाइट है जहां यूज़र अपने यादगार अनुभव साझा कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर यूज़र लोकल हॉटस्पॉट, इलाके के कुछ अनजानी शानदार जगह, खुद से जुड़ी कोई खास याद लिखकर एक खास जगह पर 'नोट' के रूप में टांग देते हैं। फाइंडरी पर आपको दुनिया की सबसे मजेदार जगहों का पता लग सकता है। और अगर आपके पास ऐसी कोई जानकारी है तो आप उसे भी साझा कर सकते हैं।

आगे आपको कई और बढ़िया ऐप मिलेंगे जो आपके रास्ते में अच्छा खाना, शॉपिंग, गतिविधि या लोकल हॉटस्पॉट खोजने में आपकी काफी मदद करेंगे. यह मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए ऐप स्टोर और गूगल प्ले पर उपलब्ध है।

वाई-फाई फाइंडर ऐप
आज हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत में से एक है हर समय हमारे स्मार्टफोन में इंटरनेट का होना। लेकिन अगर आप नेटवर्क एरिया से दूर पहुंच गए हैं तो अवास्ट (Avast) जैसा वाई-फाई फाइंडर आपको हॉटस्पॉट पता करने में मदद करेगा। यह ऐप एंड्रॉयड व आईओएस पर उपलब्ध है।
 

अपने वाहर के ईधन पर रखें नजर
आपकी गाड़ी में कितने रुपये का ईधर आपकी यात्रा में लग जाएगा? अगर छुट्टियों पर जा रहे हैं तो गैस बडी (Gas Buddy) नाम का यह शानदार ऑनलाइन टूल ईधन की कीमत के बारे में पता करने में मदद करेगा। यह वेबसाइट ईधन की कीमत का पता करने के लिए रूट की जानकारी, गाड़ी की पूरी जानकारी, ईधन का टैंक में शुरुआती स्तर और गैस की कीमत के बारे में पता रखती है। इस वेबसाइट पर बिल्ट-इन क्षमता होती है और यह आपको आपके रूट के सबसे किफायती गैस स्टेशन के बारे में बताती है।

ट्रैफिक ऐप
रियल-टाइम ट्रैफिक पैटर्न, रोड ब्लॉक, स्पीड ट्रैक जैसे इनवायरोमेंट कारक के आधार पर आपके सफर का एक सरल रास्ता आपके बताएगा वेज़ (Waze) नाम का यह स्मार्टफोन ऐप।

यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले व ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Road Trip, App, Route, Road Trip Route
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.