शज़ैम लाइट ऐप है ख़ास भारत के लिए, ऑफलाइन मोड में भी पहचानेगा गानों को

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 11:10 IST
ख़ास भारत के लिए लोकप्रिय ऐप शज़ैम का लाइट वर्ज़न शज़ैम लाइट लॉन्च किया गया है। शज़ैम लाइट फिलहाल एंड्रॉयड पर ही उपलब्ध है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस ऐप को भारतीय यूज़र को ध्यान में रखकर बनाया है। इसका साइज़ 1 एमबी से भी कम है और इसके बारे में कम से कम इंटरनेट डेटा की खपत करने का दावा किया गया है।

कंपनी ने कहा है कि उसकी कोशिश दुनिया भर में ज्यादा से ज्यादा स्मार्टफोन यूज़र तक अपने प्रोडक्ट को पहुंचाने की है। यूज़र के अनुभव को शानदार बनाने में डिवाइस की सीमा और नेटवर्क कवरेज आड़े नहीं आनी चाहिए। कंपनी की भाषा में कहें कि अब भारत के यूज़र स्टोरेज और कनेक्टिविटी की चिंता के किए बिना शज़ैम कर पाएंगे। और अपने मनपसंद म्यूज़िक को शेयर कर सकेंगे।
Advertisement

आपके मन में यह सवाल होगा कि आखिरकार शज़ैम करता क्या है? यह म्यूज़िक की पहचान करने वाला ऐप है। कई बार ऐसा होता है कि आपने अचानक ही किसी गाने को सुना और वह आपको पसंद आ गया। लेकिन आप उस गाने के बारे में कुछ नहीं जानते। यहां पर यह ऐप काम में आता है। अगर आपको गाने की पहचान करनी है तो इस ऐप को एक्टिव कर दीजिए। इसके बाद शज़ैम के बटन पर टैप करके, ऐप पर गाना पहचानने का काम छोड़  दीजिए। यह ऐप इस जानकारी को स्टोर कर लेता है, ताकि बाद में अचानक ही गाने के बोल याद आने पर आप शज़ैम ऐप में जाकर सारी जानकारी फिर से हासिल कर सकते हैं।

शज़ैम लाइट ऐप ऑफलाइन मोड में भी काम करेगा। यह ताज़ा रिजल्ट को स्टोर भी करेगा। कंपनी ने इस ऐप को उन यूज़र के लिए बनाया है जिनके फोन में स्टोरेज की कमी होती है या नेटवर्क कनेक्शन भी सीमित होती है।
Advertisement

बता दें कि शज़ैम लाइट को भारत के अलावा वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलिपिंस और नाइज़ीरिया में उपलब्ध कराया गया है। शज़ैम लाइट ऐप एंड्रॉयड 2.3 और उसके बाद के वर्ज़न पर चल रहे डिवाइस पर काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shazam, Shazam App, Shazam Lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.