कोरोना वायरस संदिग्ध को ट्रैक करेगा IIT Roorkee का यह ऐप

यह ऐप व्यक्ति को ट्रैक कर सकता है। इसके लिए वह जियोफेंस तैयार कर देता है। अगर वह क्वारेंटाइन्ड व्यक्ति जियोफेंस को लांघने की कोशिश करता है तो यह ऐप अपने-आप ही अलर्ट ज़ारी कर देता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 12:37 IST
ख़ास बातें
  • IIT रुड़की के प्रोफेसर कमल जैन ने बनाया कोविड-19 ट्रैकिंग ऐप
  • क्वारंटाइन व्यक्ति के हर मूवमेंट को ट्रैक करेगा यह ऐप
  • क्वारंटाइन व्यक्ति के सीमा लांघते ही अलर्ट भेजकर सतर्क करेगा ऐप

COVID 19 को लेकर देशभर में लॉकडाउन है लागू

COVID-19 यानी कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए देशव्यापी मुहिम ज़ारी है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस वायरस को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहा है। जहां सरकारें इस वायरस को रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है, वहीं आप और हम जैसे लोग घर पर बैठकर इसे फैलने से रोक रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सरकारी प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए मदद के लिए भी सामने आ रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं IIT Roorkee के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर कमल जैन। कमल जैन ने एक ऐसा ट्रैकिंग मोबाइल ऐप डेवलप किया है, जो कोरोना वायरस संक्रमित संदिग्ध को ट्रैक करने में मदद करेगा।

कमल जैन का कहना है कि यह ट्रैकिंग सिस्टम COVID-19 के दौरान निगरानी रखने में मदद करता है। क्वारंटाइन मैनेजमेंट को सुविधाजनक बनाने के अलावा यह एजेंसी को अलर्ट जारी करके किसी भी स्थान पर भीड़ इक्ट्ठा होने से रोकता है।

यह ऐप व्यक्ति को ट्रैक कर सकता है। इसके लिए वह जियोफेंस तैयार कर देता है। अगर वह क्वारेंटाइन्ड व्यक्ति जियोफेंस को लांघने की कोशिश करता है तो यह ऐप अपने-आप ही अलर्ट ज़ारी कर देता है। लाइव ट्रैकिंग के अलावा, इस ऐप के जरिए एडमिनिस्ट्रेटर क्वारंटाइन व्यक्ति के हर एक मूवमेंट की हिस्ट्री पर भी नज़र रख सकता है।

जीपीएस डेटा के अलावा, अगर इंटरनेट ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो क्वारंटाइन व्यक्ति की लोकेशन मैसेज के जरिए भी पता लगाई जा सकती है।
Advertisement

इस ऐप के अन्य फीचर्स में मल्टी-कैमरा सपोर्ट, सर्विलांस मैगनेटिक डिवाइस, हॉल्ट टाइम और ऑटो कैमरा क्लिक भी शामिल हैं।
Advertisement

आईआईटी-रुड़की के निदेशक प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी ने कहा, "हम इस अभूतपूर्व समय के दौरान सरकार के प्रयासों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्रणाली COVID-19 संदिग्धों की ट्रैकिंग और निगरानी में बहुत मदद करेगी।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IIT Roorkee, COVID 19

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.