Facebook के Messenger Rooms हर किसी के लिए लाइव, 50 लोग जुड़ सकेंगे वीडियो कॉल में

वैश्विक स्तर पर लोग अपने मैसेंजर के जरिए रूम को बना सकते हैं। वहीं, उत्तरी अमेरिका के यूज़र फेसबुक के जरिए भी ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड या फिर आईफोन मोबाइल फोन में फेसबुक और मैसेंजर ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करना है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 15 मई 2020 17:29 IST
ख़ास बातें
  • हर किसी के लिए रोलआउट हुआ Messenger Rooms फीचर
  • 50 लोग तक वीडियो कॉल का बन सकते हैं हिस्सा
  • बिना फेसबुक अकाउंट के भी वीडियो कॉल से जुड़ सकते हैं लोग

करीब तीन हफ्ते पहले Facebook ने किया था इस फीचर का ऐलान

Facebook ने अपने सभी यूज़र्स के लिए Messenger Rooms फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कंपनी ने इसकी घोषणा की। बता दें, कंपनी ने तीन हफ्ते पहले अपने इस वीडियो कॉलिंग फीचर का ऐलान किया था और अब इसे यूज़र्स के लिए ज़ारी भी कर दिया गया है। मैसेंजर रूम्स फीचर एक वीडियो कॉल में 50 लोगों को एक साथ जोड़कर वीडियो कॉल का आनंद देगा। यह नया रूम फीचर फेसबुक और मैसेंजर के जरिए क्रिएट किया जाता है और लिंक को शेयर करके आप अपने दोस्तों को वीडियो कॉल में जुड़ने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं, भले ही उनके पास फेसबुक अकाउंट हो या फिर नहीं। कंपनी का यह फीचर ऐसे समय में आया है, जब लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग बाहरी दुनिया के जुड़ने के लिए वीडियो कॉलिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं। यकीनन फेसबुक मैसेंजर का यह वीडियो कॉलिंग फीचर ज़ूम जैसी लोकप्रिय वीडियो कॉलिंग ऐप को टक्कर देगा।   

मैसेंजर के वाइस प्रेसिडेंट Stan Chudnovsky ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि आप अपने रूम को फेसबुक पर न्यूज फीड, ग्रुप्स और इवेंट्स के जरिए साझा कर सकते हैं।

यूज़र निर्धारित कर सकता है कि कौन उनके मैसेंजर रूम को देख सकता है और कौन उसे ज्वाइन कर सकता है। यूज़र्स अपने रूम से लोगों को रीमूव भी कर सकते हैं।

इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर लोग अपने मैसेंजर के जरिए रूम को बना सकते हैं। वहीं, उत्तरी अमेरिका के यूज़र फेसबुक के जरिए भी ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड या फिर आईफोन मोबाइल फोन में फेसबुक और मैसेंजर ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करना है। कंप्यूटर पर विंडो यूज़र्स माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से मैसेंजर डेस्कटॉप ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और मैकओएस यूज़र्स मैक ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

हाल ही में WhatsApp द्वारा एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न पर फेसबुक मैसेंजर रूम के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग करने की खबर आई थी। एंड्रॉयड डिवाइस के व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न पर यह शॉर्टकट नजर आएगा। इसका उद्देश्य यूज़र्स को मैसेंजर रूम पर आसानी से लाना है। कुछ ऐसा ही फीचर आपको इसके वेब वर्ज़न पर भी मिलेगा। फेसबुक ने यह भी ऐलान किया था कि मैसेंजर रूम को Instagram के साथ भी पेश किया जाएगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Messenger, Messenger Rooms, Group Video Calling
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.