JioMeet ऐप को 14 दिनों में किया गया 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड: अंबानी

JioMeet डायरेक्ट कॉल (1: 1 कॉलिंग) के साथ-साथ 100 प्रतिभागियों के साथ मीटिंग आयोजित करने की क्षमता रखता है। Reliance Jio के अनुसार, ऐप एंटरप्राइज़-ग्रेड होस्ट कंट्रोल देत है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2020 17:14 IST
ख़ास बातें
  • 3 जुलाई को लॉन्च किया गया था JioMeet ऐप
  • वेब, विंडोज़,मैकओएस के साथ-साथ एंड्रॉयड और आईओएस पर भी उपलब्ध सर्विस
  • एक साथ 100 प्रतिभागियों के साथ मीटिंग करने की क्षमता रखता है जियोमीट

JioMeet सर्विस HD क्वालिटी कॉलिंग और 100 मेंबर सपोर्ट के साथ आती है

बुधवार को Reliance Industries Limited द्वारा आयोजित AGM 2020 में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी नई JioMeet सर्विस को लेकर एक बड़ी घोषणा की। देश के सबसे धनी उद्योगपति ने घोषित किया है कि कंपनी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट के लॉन्च के कुछ दिनों के भीरत इसे 50 लाख लोगों द्वारा डाउनलोड कर लिया गया है। याद दिला दें कि इस महीने की शुरुआत में रिलायंस जियो ने Zoom को टक्कर देने के लिए अपनी पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस JioMeet को पेश किया था। वेब सर्विस, विंडोज़, मैकओएस के साथ-साथ जियोमीट को एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि लॉन्च के बाद से ही इसके डिज़ाइन को लेकर मज़ाक भी बनाई जा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीस की 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में अंबानी ने कहा कि JioMeet को लॉन्च के बाद से 5 लाख से अधिक बार डाउलोड कर लिया गया है। बता दें कि JioMeet को 3 जुलाई को लॉन्च किया गया था और यह डाउनलोड के लिए Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके अलावा इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस को Windows, MacOS औप वेब के जरिए भी एक्सेस किया जा सकता है। आप इनके लिंकJio की वेबसाइट में देख सकते हैं।

याद दिला दें कि JioMeet डायरेक्ट कॉल (1: 1 कॉलिंग) के साथ-साथ 100 प्रतिभागियों के साथ मीटिंग आयोजित करने की क्षमता रखता है। Reliance Jio के अनुसार, ऐप एंटरप्राइज़-ग्रेड होस्ट कंट्रोल देत है। आप अपने फोन नंबर या ईमेल आईडी के साथ साइन-अप कर सकते हैं और एचडी क्वालिटी में अपनी मीटिंग्स कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना मुफ्त है और आप प्रति दिन असीमित मीटिंग्स कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मीटिंग्स पासवर्ड से सुरक्षित भी हो सकती हैं और यह ज़ूम जैसे वेटिंग रूम फीचर का समर्थन भी करता है।

JioMeet का कहना है कि ऐप पांच डिवाइसों पर मल्टी-डिवाइस लॉग-इन सपोर्ट करता है और कॉल पर रहते हुए आप डिवाइसों के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसमें सेफ ड्राइविंग मोड नाम का एक फीचर भी है और साथ ही स्क्रीन शेयरिंग जैसी बेसिक सुविधाएं भी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioMeet, JioMeet App, jiomeet video calling app
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.