JioFinance लेकर आया ‘Jio Gold 24K Days’ ऑफर – डिजिटल गोल्ड खरीदने पर मिलेगा 2% एक्स्ट्रा गोल्ड और लाखों के इनाम

इस Diwali स्पेशल ऑफर में अगर कोई ग्राहक JioFinance से 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदता है, तो उसे 2% एक्स्ट्रा गोल्ड मिलेगा, जो 72 घंटे के अंदर उनके गोल्ड वॉलेट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2025 20:02 IST
ख़ास बातें
  • 2,000 या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 2% एक्स्ट्रा गोल्ड
  • कंपनी के मुताबिक, 72 घंटे के अंदर गोल्ड वॉलेट में क्रेडिट कर दिया जाएगा
  • मेगा प्राइज ड्रॉ में कुल 10 लाख रुपये के इनाम रखे गए हैं

मेगा प्राइज ड्रॉ में कुल 10 लाख रुपये के इनाम रखे गए हैं

Photo Credit: JioFinance

दिवाली (Diwali 2025) से ठीक पहले JioFinance ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फेस्टिव ऑफर ‘Jio Gold 24K Days' लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक अगर JioFinance या MyJio ऐप के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो उन्हें 2% एक्स्ट्रा गोल्ड का गारंटीड रिवॉर्ड मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को लकी ड्रॉ के जरिए लाखों रुपये के प्राइज जीतने का मौका भी मिलेगा। यह लिमिटेड टाइम ऑफर 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा।

Jio Gold 24K Days: ऑफर की पूरी डिटेल

कंपनी के अनुसार, इस Diwali स्पेशल ऑफर में अगर कोई ग्राहक 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदता है, तो उसे 2% एक्स्ट्रा गोल्ड मिलेगा, जो 72 घंटे के अंदर उनके गोल्ड वॉलेट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। वहीं, अगर कोई ग्राहक 20,000 रुपये या उससे ज्यादा का गोल्ड खरीदता है, तो वह अपने आप Jio Gold Mega Prize Draw के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

इस मेगा प्राइज ड्रॉ में कुल 10 लाख रुपये के इनाम रखे गए हैं, जिनमें स्मार्टफोन्स, टीवी, गोल्ड कॉइन, मिक्सर ग्राइंडर और गिफ्ट वाउचर्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, विजेताओं का चयन 27 अक्टूबर को लकी ड्रॉ के जरिए किया जाएगा और विजेताओं को ईमेल और SMS के जरिए सूचित किया जाएगा।

ऑफर की सबसे खास बात यह है कि ग्राहक सिर्फ 10 रुपये से भी गोल्ड खरीदारी शुरू कर सकते हैं, जिससे यह ऑफर हर तरह के यूजर्स के लिए एक्सेसिबल हो जाता है।

JioFinance ऐप भारत में 2024 में लॉन्च किया गया था। यह प्लेटफॉर्म न सिर्फ डिजिटल गोल्ड में निवेश की सुविधा देता है बल्कि बिल पेमेंट्स, लोन, इंश्योरेंस, इन्वेस्टमेंट और UPI ट्रांजेक्शन जैसी कई सर्विसेज भी ऑफर करता है। यूजर्स अपने बैंक अकाउंट लिंक करके QR कोड स्कैन कर पेमेंट्स कर सकते हैं, ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं और दूसरे यूजर्स को पेमेंट भेज सकते हैं।

Advertisement

JioFinance ऐप को Google Play Store और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है, जबकि MyJio ऐप के जरिए भी यूजर्स इन सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioFinance, JioFinance app, Gold Offers, Digital gold
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.