Jio Browser आया एंड्रॉयड यूजर्स के लिए, 8 भाषाओं का है सपोर्ट

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक बार फिर बड़ा धमाका करते हुए एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Jio Browser को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जनवरी 2019 11:43 IST
ख़ास बातें
  • लाइट और तेज वेब ब्राउजिंग के साथ आता है Jio Browser
  • गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जियो ब्राउजर
  • गुजराती, हिंदी, बंगाली समेत कई अन्य भाषाओं को सपोर्ट करता है Jio Browser

Jio Browser आया एंड्रॉयड यूजर्स के लिए, 8 भाषाओं का है सपोर्ट

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने  एक बार फिर बड़ा धमाका करते हुए एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Jio Browser को लॉन्च कर दिया है। जियो ब्राउजर को भारतीय यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। Jio Browser तेजी से काम करेगा और साथ ही यह 8 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। प्राइवेंट ब्राउजिंग के लिए जियो ब्राउजर में इंकॉग्निटो मोड की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही आप अपनी पसंदीदा खबर और वीडियो को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर आसानी से शेयर कर पाएंगे।

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए आया यह JioBrowser डाउनलोड मैनेजर के साथ आएगा। वेब ब्राउजर में गुजराती, मराठी, तमिल, तेलेगु, मल्यालम, कन्नड़, हिंदी और बंगाली भाषा के लिए सपोर्ट शामिल है। ब्राउजर इंग्लिश भाषा के साथ आएगा लेकिन यदि आप इंग्लिश से किसी अन्य भाषा में सेटिंग्स के लिए बदलाव करते हैं तो केवल इंटरफेस एलीमेंट ही नहीं बल्कि लेटेस्ट न्यूज स्टोरी भी आपको उसी भाषा में दिखने लगेंगी।

आप जिस भाषा का चुनाव करना चाहते हैं और वह ऐप में मौजूद नहीं है तो JioBrowser के होम स्क्रीन पर भी लेटेस्ट अपडेट और न्यूज आदि दिखेंगी। एंटरटेनमेंट, राजनीति और खेल आदि की खबरें जियो ब्राउजर की लिस्ट में पढ़ने को मिलेंगी। सेटिंग्स मेन्यू में भाषा में बदलाव के बाद Google और Facebook भी आप अपनी पसंदीदा भाषा में एक्सेस कर पाएंगे। इसी के साथ टेक्स्ट साइज को मैनुअली एडजस्ट करने का भी विकल्प है।

JioBrowser में न्यूज और वीडियो कटेंट को सीधे हैदराबाद आधारित न्यूज एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म PublicVibe से साझा किया जाएगा। ठीक इसी तरह जिस तरह UC Browser पर यूसी न्यूज के जरिए कटेंट को शेयर किया जाता है। जियो ब्राउजर के डिफॉल्ट फेवरेट टैब में MyJio, BookMyShow, AJio, Amazon.in, Flipkart और NDTV समेत कई वेबसाइट के लिंक दिए गए हैं।
Advertisement
 

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य वेब ब्राउजर की तरह जियो ब्राउजर के होम स्क्रीन पर भी बड़ा सर्च बार है। सर्च बार में दिए माइक्रोफोन आइकन की मदद से आप गूगल वॉयस सर्च को आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। Reliance का दावा है कि Jio Browser पर यूजर्स को तेज वेब ब्राउजिंग का अनुभव मिलेगा। गूगल प्ले से जियो ब्राउजर को डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप का साइज 4.8 एमबी है और यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और इससे ऊपर के सभी वर्जन को सपोर्ट करता है। जियो ब्राउजर को सबसे पहले वेबसाइट TelecomTalk द्वारा स्पॉट किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Browser, Reliance Jio, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.