UPI से गलत जगह भेज दिया पैसा? तुरंत करें ये काम, वरना वापस मिलना मुश्किल

गलत UPI ट्रांसफर के बाद पैसा वापस कैसे पाएं, जानें आसान स्टेप्स और पूरा प्रोसेस।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 12:44 IST
ख़ास बातें
  • गलत UPI ट्रांजैक्शन पर तुरंत बैंक और ऐप में शिकायत करें
  • NPCI और ओम्बड्समैन के जरिए भी मदद ली जा सकती है
  • जल्दी एक्शन लेने से पैसे रिकवर होने की संभावना बढ़ती है

गलत UPI ट्रांजैक्शन पर तुरंत बैंक और ऐप में शिकायत करें

Photo Credit: PhonePe

आज के समय में UPI पेमेंट जितना आसान है, उतनी ही जल्दी गलती भी हो सकती है, जैसे गलत नंबर पर पैसे भेज देना, जल्दी में गलत UPI ID चुन लेना या ऑटो-सेव कॉन्टैक्ट पर भरोसा करना। कई बार तो यूजर को ट्रांजैक्शन के बाद ही पता चलता है कि पैसा गलत अकाउंट में चला गया है। अच्छी बात यह है कि ऐसा होने पर पैसा हमेशा के लिए गया नहीं माना जाता। सही समय पर सही कदम उठाए जाएं तो पैसे वापस मिलने की संभावना रहती है। हालांकि इसमें समय लग सकता है और हर केस में सफलता तय नहीं होती, इसलिए प्रोसेस समझना जरूरी है। चलिए सभी तरीकों को विस्तार से समझते हैं।

तुरंत रिसीवर से संपर्क करने की कोशिश करें

अगर आपने गलती से किसी गलत UPI ID या नंबर पर पैसे भेज दिए हैं, तो सबसे पहले ट्रांजैक्शन डिटेल्स में जाकर सामने वाले का नाम या नंबर चेक करें। अगर नंबर उपलब्ध है, तो तुरंत कॉल या मैसेज करके रिक्वेस्ट करें। कई मामलों में लोग पैसे वापस कर देते हैं।

अपने बैंक या UPI ऐप में शिकायत दर्ज करें

अगर सामने वाला रिस्पॉन्ड नहीं करता, तो तुरंत अपने UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm) में "Raise a complaint" या "Help" सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज करें। सभी ऐप्स की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में यदि आप ट्रांजेक्शन के अंदर जाते हैं, तो वहां उस ट्रांजेक्शन के लिए अलग से Help या Support बटन मौजूद होता है, आप उसपर भी सहायता मांग सकते हैं। साथ ही अपने बैंक कस्टमर केयर से भी संपर्क करें। ट्रांजैक्शन ID (UTR नंबर) जरूर नोट रखें।

NPCI और बैंकिंग ओम्बड्समैन में शिकायत करें

अगर बैंक या ऐप से मदद नहीं मिलती, तो आप National Payments Corporation of India के पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा RBI के बैंकिंग ओम्बड्समैन में भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Advertisement

48 घंटे के अंदर एक्शन लेना जरूरी

जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे, उतना ही रिकवरी का चांस ज्यादा रहेगा। कोशिश करें कि 24-48 घंटे के अंदर ही बैंक या ऐप में शिकायत दर्ज कर दें।

Advertisement

चार्जबैक या रिकवरी प्रोसेस कैसे काम करता है

UPI ट्रांजैक्शन आमतौर पर तुरंत और अपरिवर्तनीय (irreversible) होते हैं। इसका मतलब यह है कि बैंक सीधे पैसे वापस नहीं कर सकता। बैंक सिर्फ रिक्वेस्ट भेजता है और अगर सामने वाला यूजर सहमत होता है, तभी पैसा वापस आता है।

भविष्य में गलती से बचने के टिप्स

  • पैसे भेजने से पहले नाम और UPI ID दो बार चेक करें
  • छोटे अमाउंट से टेस्ट ट्रांजैक्शन करें
  • QR कोड स्कैन करते समय भी सावधानी रखें और स्कैन होने के बाद स्क्रीन पर दिख रहा मर्चेंट का नाम दोबारा वैरिफाई करें।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.