Google का कार क्रैश डिटेक्शन फीचर अब भारत में भी उपलब्ध! ऐसे करता है काम

जब यह फीचर चालू होता है, तो Google Pixel स्मार्टफोन्स दुर्घटना के संकेतों को मॉनिटर करने के लिए एक्सेलेरोमीटर और जाइरोस्कोप जैसे सेंसर का उपयोग करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Google का Car Crash Detection फीचर अब भारत सहित कुल पांच देशों में उपलब्ध
  • ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड भी लिस्ट में शामिल
  • इससे कार दुर्घटना का पता लगाने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है
Google Pixel का कार क्रैश डिटेक्शन एक संभावित जीवन रक्षक फीचर है, जो दुर्घटना का पता लगाने के लिए सेंसर का उपयोग करता है और यदि यूजर घटना के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है तो अपने आप आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करता है। इस सुविधा की सटीकता और विश्वसनीयता के लिए पहले ही यूजर्स द्वारा काफी तारीफ की जा चुकी हैं और अब सर्च इंजन दिग्गज इस फीचर को पांच नए देशों में लेकर आ रहा है, जिनमें भारत भी शामिल है।

एंड्रॉयड एक्सपर्ट मिशाल रहमान ने X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Google का Car Crash Detection फीचर अब भारत सहित कुल पांच देशों में उपलब्ध है। इनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड भी शामिल हैं। फीचर का यह विस्तार नए देशों में यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि कार दुर्घटना का पता लगाने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है कि दुर्घटना पीड़ितों को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता मिले।

बता दें कि जब यह फीचर चालू होता है, तो Google Pixel स्मार्टफोन्स दुर्घटना के संकेतों को मॉनिटर करने के लिए एक्सेलेरोमीटर और जाइरोस्कोप जैसे सेंसर का उपयोग करते हैं। यदि किसी क्रैश का पता चलता है, तो फोन वाइब्रेशन करेगा और जोर से घंटी बजाएगा।
 

आपके पास "मैं ठीक हूं" या "911 पर कॉल करें" ऑप्शन पर स्वाइप करने के लिए 60 सेकंड होंगे। यदि आप जवाब नहीं देते हैं, तो फोन अपने आप स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को डायल करेगा और आपका वास्तविक समय और स्थान उनसे शेयर करेगा।
Advertisement

यदि आप "मैं ठीक हूं" पर टैप करते हैं, तो आपको तीन ऑप्शन में से चुनने के लिए कहा जाएगा: "कोई दुर्घटना नहीं," "मामूली दुर्घटना," और "112 पर कॉल करें।" यदि आप आपातकालीन सेवाओं को कॉल करते हैं, तो आपको फिर से यह चुनने के लिए संकेत मिलेंगे कि क्या यह "चिकित्सा," "आग" या "पुलिस" आपात स्थिति है।
Advertisement

Pixel का कार क्रैश डिटेक्शन फीचर Pixel 4a और नए मॉडल पर उपलब्ध है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह सुविधा वर्तमान में 11 भाषाओं तक सीमित है, इसलिए ऐसा हो सकता है कि यह आपकी मूल भाषा में उपलब्ध ना हो।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.