जल्द एसएमएस भेजने के लिए भी मिलेगी Google Assistant की मदद

गूगल एंड्रॉयड मैसेज में Google Assistant सपोर्ट देने के लिए टेस्टिंग कर रहा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। एंड्रॉयड मैसेज में चेट करते समय यूजर की सहूलियत के लिए Google Assistant सपोर्ट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अगस्त 2018 11:22 IST
ख़ास बातें
  • डेवलेपर काइरॉन क्विन ने स्पॉट किया यह फीचर
  • जल्द एंड्रॉयड मैसेज में मिलेगा गूगल असिस्टेंट
  • गूगल ने आरसीएस आधारिक चेट प्लेटफॉर्म की भी घोषणा की थी

Photo Credit: XDA Developers

गूगल एंड्रॉयड मैसेज में Google Assistant सपोर्ट देने के लिए टेस्टिंग कर रहा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। गूगल असिस्टेंट कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट है जो ज्यादातर सभी एंड्रॉयड हैंडसेट में मौजूद है। एंड्रॉयड मैसेज में चेट करते समय यूजर की सहूलियत के लिए Google Assistant सपोर्ट दिया जा सकता है। Allo चेट ऐप और Google Home स्मार्ट स्पीकर रेंज में भी गूगल असिस्टेंट मौजूद है। यह नया फीचर डेवलेपर द्वारा स्पॉट किया गया है, कंपनी टेस्टिंग से संतुष्ट होने के बाद ही एंड्रॉयड मैसेज के लिए गूगल असिस्टेंट सपोर्ट को यूजर के लिए रोल आउट करेगी।

माइटी क्विन ऐप्स के डेवलेपर काइरॉन क्विन और XDA डेवलेपर ने सबसे पहले एंड्रॉयड मैसेज में इस सपोर्ट को स्पॉट किया है। गूगल असिस्टेंट फीचर जैसे कंपनी के Allo ऐप में काम करता है ठीक उसी तरह यह एंड्रॉयड मैसेज में भी काम करेगा। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि डेवलेपर Google Assistant को मौसम और आस पास मौजूद रेस्टोरेंट दिखाने के लिए कह रहे हैं।

कुछ महीनों पहले Google ने कंफर्म किया था कि वह Allo ऐप में निवेश रोक कर अपने सभी कर्मचारियों को अन्य प्रोजेक्ट और सभी उपलब्ध साधनों को एंड्रॉयड मैसेज टीम के पास शिफ्ट कर रही है। एंड्रॉयड मैसेज ऐप में कंपनी ने आरसीएस आधारित चेट से एसएमएस प्लेटफॉर्म को रिप्लेस किया है। बता दें कि Chat एक Carrier आधारित सर्विस है। व्हाट्सऐप और Telegram की तरह यह एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन नहीं देता, ऐसा इसलिए क्योंकि यह एसएमएस की तरह लीगल इंटरसेप्ट स्टेंडर्ड को फॉलो करता है। चेट की मदद से गूगल ने स्मार्ट रिप्लाई, जीआईएफ स्टीकर, गूगल फोटो इंटीग्रेशन, बेहतर मैसेज सर्च, ग्रुप चेट जैसे कई स्मार्ट फीचर्स को एंड्रॉयड मैसेज में जोड़ा है। इसका वेब इंटरफेस भी WhatsApp की तरह ही है। साइन इन के लिए QR कोड को स्कैन करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Assistant, Android Messages, AI assistant
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.