Facebook पर आपकी पोस्ट देख रहा 'हर कोई'? चेक कर लें

लोकप्रिय सोशल साइट Facebook पर एक सेटिंग के गड़बड़ा जाने के चलते करीब डेढ़ करोड़ यूज़र की सेटिंग से...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2018 12:58 IST

Facebook पर आपकी पोस्ट देख रहा 'हर कोई'?

लोकप्रिय सोशल साइट Facebook पर एक सेटिंग के गड़बड़ा जाने के चलते करीब डेढ़ करोड़ यूज़र की सेटिंग से 'छेड़छाड़' हो गई है। इस दिक्कत से यूज़र की पोस्ट अगर पब्लिक नहीं भी की गई है, तब भी वह 'सार्वजनिक' हो जा रही है। बता दें कि यह खबर फेसबुक की प्राइवेसी के मसलों के ठीक बाद आई है, जिसमें यूज़रको निजी डेटा से छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। फेसबुक के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर एरिन एगान ने एक बयान में कहा, ''कंपनी ने एक बग की पड़ताल की है, जिससे पोस्ट निजी से अपने आप सार्वजनिक विकल्प पर हो जाती हैं।'' यानी अगर आपने फेसबुक पर कोई पोस्ट 'निजी' सेटिंग के साथ पोस्ट किया है, तो वह अपने आप 'पब्लिक' हो जाएगा और हर कोई उसे देख पाएगा।   

फेसबुक ने बताया कि पीड़ित यूज़र को 18 मई से लेकर 27 मई तक इसका सामना करना पड़ा है। इससे यूज़र को 'स्पेसिफिक यूज़र' व 'सिर्फ फ्रेंड्स' के बजाय सार्वजनिक तौर पर अपनी पोस्ट दिखने की शिकायत मिली। फेसबुक का कहना है कि उसने 22 मई को इन दिक्कतों को सुधार दिया है लेकिन वह सभी यूज़र की पोस्ट में यह सेटिंग बदलने में सक्षम नहीं है। इसलिए कंपनी ने यूज़र को नोटिफिकेशन भेजकर 'पब्लिक' विकल्प को बदलने की चेतावनी दी है।
Advertisement

इगान ने बताया, ''आज से हम हरेक को नोटिफिकेशन के ज़रिए लोगों को अपनी पोस्ट चेक करने के लिए कह रहे हैं कि उनकी सेटिंग में कोई छेड़छाड़ न हुई हो। स्पष्ट तौर पर इस बग ने लोगों को और कोई नुकसान नहीं किया है। हम इस भूल के लिए माफी चाहते हैं।''
 

आ रहा है नया फीचर

नए फीचर की बात करें तो Facebook पर जल्द डेटिंग का भी मज़ा लिया जा सकेगा। कंपनी के चीफ एग्जिक्युटिव मार्क ज़करबर्ग ने फेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में इससे पर्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट लोगों को रोमेंटिक रिलेसनशिप में मदद करने का कदम उठा रही है।
Advertisement

ज़करबर्ग ने फेसबुक की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सॉफ्टवेयर डिवेलपर्स को संबोधित करते हुए कहा था कि डेटिंग सर्विस ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेगी। वह कह चुके हैं, ''वर्तमान में 20 करोड़ लोगों ने फेसबुक पर खुद को 'सिंगल' करार दिया है, जिससे ऐसा लगता है कि कुछ करना चाहिए।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.