मोबाइल के लिए नए प्रोफाइल पेज को टेस्ट कर रहा है Facebook

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 अगस्त 2015 11:32 IST
फेसबुक (Facebook) मोबाइल के लिए नए यूज़र प्रोफाइल पेज की टेस्टिंग कर रहा है। नए पेज में पूरे इंटरफेस को थोड़ा अलग लुक दिया गया है। इसमें छोटे-मोटे बदलाव भी किए गए हैं।

एक ट्विटर यूज़र द्वारा शेयर की गई सक्रीनशॉट के मुताबिक, यूज़र के प्रोफाइल पिक्चर को सेंटर में जगह दी गई है जबकि यह बायें पैनल में होता है। यूज़र का नाम प्रोफाइल पिक्चर के नीचे मौजूद होगा। वहीं, कवर पिक्चर में भी कुछ बदलाव किया गया है। यह पहले की तुलना में ज्यादा छोटा नज़र आ रहा है।
Advertisement

फिलहाल नए फ़ीचर को चुनिंदा लोगों को टेस्ट करने के लिया दिया गया है। इसलिए नए डिजाइन को हर कोई नहीं देख सकता। Next Web की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बदलाव सिर्फ मोबाइल के लिए हैं। यूज़र को बदलाव की जानकारी पॉप-अप नोटिफिकेशन द्वारा दी जा रही है।

नए यूज़र प्रोफाइल पेज की टेस्टिंग के बारे में पूछे जाने पर फेसबुक के प्रवक्ता ने TNW को बताया, "हम लोग एक नए डिज़ाइन की टेस्टिंग कर रहे हैं जो प्रोफाइल लेआउट को बेहतर बनाता है। उस शख्स के बारे में जानकारियों को बेहतर अंदाज में पेश करता है।" टेस्टिंग से मिले फीडबैक के बाद Facebook नए डिज़ाइन को ग्लोबल यूज़र के लिए रिलीज कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  4. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  5. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  6. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  7. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  8. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  9. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  10. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.