Facebook Messenger को मिला नया ऐप लॉक फीचर, सुरक्षित रहेंगी चैट

एक ब्लॉग पोस्ट में Facebook ने यह भी दावा किया है कि यूज़र्स के बायोमेट्रिक्स को कंपनी द्वारा प्रेषित या संग्रहीत नहीं किया जाएगा। मैसेंजर ऐप पर ऐप लॉक फीचर को सेटिंग पेज में प्राइवेसी सेक्शन के अंदर से सेट किया जा सकता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Facebook Messenger ऐप में जोड़ा गया ऐप लॉक फीचर
  • टच आईडी और फेस आईडी के जरिए लॉक किया जा सकता है ऐप
  • फिलहाल केवल iOS और iPad यूज़र्स के लिए पेश किया गया है यह नया फीचर

Facebook Messenger में ये फीचर्स iOS और iPad के लिए शुरू किए गए हैं

Facebook Messenger में ऐप लॉक फीचर के साथ सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोडी गई है। यह फीचर ऐप को लॉक करता है और यूज़र्स को अपने बायोमेट्रिक्स जैसे कि टच आईडी या फेस आईडी का इस्तेमाल करके ऐप को अनलॉक करने का मौका देता है। यह फीचर भारत में उपलब्ध है, हालांकि, वर्तमान में यह iOS और iPad यूज़र्स तक ही सीमित है। फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड यूज़र्स को यह फीचर आने वाले कुछ महीनों में दिया जाएगा। इसके अलावा, फेसबुक ने मैसेंजर प्लेटफॉर्म के लिए नए प्राइवेसी फीचर्स की घोषणा की है।

एक ब्लॉग पोस्ट में फेसबुक ने यह भी दावा किया है कि यूज़र्स के बायोमेट्रिक्स को कंपनी द्वारा प्रेषित या संग्रहीत नहीं किया जाएगा। मैसेंजर ऐप पर ऐप लॉक फीचर को सेटिंग पेज में प्राइवेसी सेक्शन के अंदर से सेट किया जा सकता है। विशेष रूप से, नया प्राइवेसी फीचर नोटिफिकेशनों को प्रतिबंधित नहीं करता है और यूज़र्स को ऐप में "नोटिफिकेशन और साउंड" सेक्शन के तहत इस सेटिंग को कस्टोमाइज़ करने की आवश्यकता होगी।

सोशल मीडिया दिग्गज ने मैसेंजर प्लेटफॉर्म के लिए एक और प्राइवेसी फीचर की घोषणा की है। इस नए फीचर के साथ यूज़र्स सीधे ऐप पर अन्य यूज़र्स के मैसेज या कॉल को कंट्रोल करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, फेसबुक उन तस्वीरों को धुंधला करना शुरू कर देगा जो मैसेज रिक्वेस्ट फोल्डर में आती हैं, ठीक उसी प्रकार जैसे व्हाट्सऐप में अज्ञात यूज़र्स से प्राप्त हुई तस्वीरों में होता है। 

याद दिला दें कि हाल ही में कंपनी ने एंड्रॉयड और आईओएस पर मैसेंजर ऐप यूज़र्स के लिए एक स्क्रीन शेयरिंग फीचर शुरू किया था। इस फीचर को मैसेंजर रूम के जरिए वेब और डेस्कटॉप पर भी एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.