Disney+ Hotstar टेस्ट कर रहा है 49 रुपये, 199 रुपये के नए प्लान, सपोर्ट करेंगे HD स्ट्रीमिंग

Disney+ Hotstar एक और प्लान को टेस्ट कर रहा है, जिसकी कीमत 199 रुपये है। यह प्लान भी चुनिंदा ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी ऑफर के रूप में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 14:59 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar टेस्ट कर रहा है दो नए मोबाइल प्लान
  • विज्ञापन के साथ सपोर्ट करेगा HD (720p) कंटेंट और स्टीरियो ऑडियो
  • इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत डिस्काउंट के साथ चुनिंदा लोगों के लिए उपलब्ध
Disney+ Hotstar ने भारत में दो नए मोबाइल प्लान (new mobile plans) का ट्रायल शुरू कर दिया है। इनमें से पहला प्लान मात्र 49 रुपये प्रति माह कीमत में मिलेगा और दूसरे प्लान की प्रति माह कीमत 199 रुपये है। कहा जा रहा है कि नए प्लान चुनिंदा पेमेंट विकल्पों के जरिए ही लिए जा सकते हैं। Disney+ Hotstar के ये दोनों प्लान युवाओं और कभी-कभार ऑनलाइन कंटेंट देखने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं। ऑटीटी दिग्गज सालाना प्लान भी पहले से पेश करता आया है, जिनकी शुरुआती कीमत 499 रुपये है।

एक रेडिट यूज़र ने जानकारी दी है कि 49 रुपये का नया Disney+ Hotstar प्लान 50 रुपये के इंट्रोडक्ट्री डिस्काउंट के तहत उपलब्ध है। इसका मतलब है कि यह आने वाले समय में 99 रुपये प्रति माह कीमत पर उपलब्ध होगा।
 
टेलीकॉम की खबरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट OnlyTech की रिपोर्ट कहती है कि इस प्लान में विज्ञापन दिखाए जाएंगे और यह सिंगल डिवाइस को सपोर्ट करेगा। यह HD (720p) रिज़ॉल्यूशन और स्टीरियो ऑडियो क्वालिटी सपोर्ट करेगा।

49 रुपये के प्लान के बारे में कहा जा रहा है कि वर्तमान में इसकी चुनिंदा Android यूजर्स के लिए टेस्टिंग चल रही है। यह उन यूज़र्स के लिए भी सीमित है, जो कार्ड, पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) या यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करके सब्सक्रिप्शन की पेमेंट कर रहे हैं।
Advertisement

वहीं, TelecomTalk की एक रिपोर्ट कहती है कि Disney+ Hotstar एक और प्लान को टेस्ट कर रहा है, जिसकी कीमत 199 रुपये है। यह प्लान भी चुनिंदा ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी ऑफर के रूप में पेश किया जा रहा है। बाद में इसकी कीमत 299 रुपये हो जाएगी। प्लान छह महीने की वैधता के साथ आता है और HD (720p) क्वालिटी में सभी कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंटेंट स्पोर्ट्स और मूवीज़ में विज्ञापन भी दिखाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.