रिलायंस ने लॉन्च किया चिलेक्स ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट एंड्रॉयड ऐप

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 नवंबर 2016 13:37 IST
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बुधवार को अपने चिलेक्स लॉन्च करने की घोषणा की। यह कंपनी का 'पहला मल्टीलिंगुअल ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट ऐप' है। इस ऐप को कंपनी ने एक नई डिजिटल मीडिया और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी फनऑनगो के साथ मिलकर पेश किया है। फनऑनगो में रिलायंस ने निवेश किया है और यह एक टेलिकॉम वेल्यू एडेड सर्विस (वीएएस) है।

चिलेक्स ऐप को अभी एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऐप में मुफ्त और पेड दोनों तरह के वीडियो, ऐप, गेम, म्यूज़िक, शॉर्ट फिल्म और मूवी मिलेंगे। यह ऐप अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं जैसे बंगाली, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू को भी सपोर्ट करेगा। रिलायंस एंटरटेनमेंट का कहना है कि चिलेक्स ऐप मुफ्तऔर प्रीमियम मॉडल सपोर्ट करता है। इसके प्लान की शुरुआत 49 रुपये प्रति महीने से होगी। इस ऐप में कुछ कंटेट मुफ्त है, कुछ के लिए पैसे देने होंगे और कुछ एड-सपोर्ट कंटेट भी होगा।

कंपनी का दावा है कि चिलेक्स ऐप के लिए देशभर के 500 से ज्यादा बड़े कंटेट प्रोवाइडर, पब्लिशर और डिस्ट्रीब्यूटर के साथ साझेदारी की है। इस ऐप के लिए लॉगइन करना जरूरी नहीं है लेकिन लॉगइन करने पर यूज़र को इंट्रेस्ट्स जैसे कस्टमाइज़ेशन विकल्प मिलेंगे। इस ऐप के लिए यूज़र अपने गूगल और फेसबुक अकाउंट के अलावा मोबाइल नंबर के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।

रिलायंस ने बताया कि चिलेक्स ऐप में यूज़र स्ट्रीमिं वीडियो व ऑडियो की क्वालिटी चुन सकते हैं। इसके अलावा अच्छे और बुरे कनेक्शन के आधार पर मीडियम व पुएर बैंडविथ भी सेट कर सकते हैं। यूज़र को म्यूज़िक व वीडियो कंटेट के लिए स्ट्रीमिंग और डाउनलोड दोनों विकल्प मिलेंगे।
Advertisement

रिलायंस के मुताबिक 2020 तक बाजार में 730 मिलियन स्मार्टफोन बाजार में मौज़ूद होंगे। 72 प्रतिशत डेटा का इस्तेमाल वीडियो के लिए किया जाएगा। 2015 तक 40 प्रतिशत यूज़र वीडियो देखते थे। 2020 में 85 प्रतिशत लोग अपनी स्थानीय भाषा में एंटरटेनमेंट का मजा लेंगे।
Advertisement

चिलेक्स में ऑफलाइन कंटेट देखने का विकल्प भी उपलब्ध है। कंटेट को व्हाट्सऐप के साथ दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सीधे शेयरिगं किया जा सकता है। यह ऐप रिवार्ड पॉइंट फ़ीचर के साथ आता है। इन पॉइंट को कंटेट लाइक कर और दोस्तों को इनवाइट कर अर्जित किया जा सकता है। इन पॉइंट को चिलेक्स पर कंटेट खरीदारी के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि, रिलायंस ने इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन रिलायंस का कहना है कि चिलेक्स ऐप से यूज़र पेमेंट और टेलीकॉम/कैरियर बिलिंग भी कर सकेंगे। चिलेक्स ऐप में यूज़र किसी ऐप और गेम को खरीदने से पहले एक्सेस कर सकते हैं। भारतीय यूज़रो को ध्यान में रखकर दिए गए इसके कंटेट के लिए यूज़र के हिसाब से सुझाव भी दिए जाएंगे।
Advertisement

चिलेक्स ऐप जहां गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। वहीं रिलायंस एंटरटेनमेंट का कहना है कि ऐप चुनिंदा स्मार्टफोन कंपनियों के फोन में प्री-लोडेड आएगा और इसके अलावा इसे चुनिंदा टेलीकॉम रिटेल स्टोर से साइडलोडेड भी किया जा सकता है। कंपनी ने एमएएमएक्स, इंटेक्स, लावा और कार्बन के साथ साझेदारी की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chillx, reliance entertainment, chillx andoid app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.