YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!

चीन का Bilibili ग्लोबल मार्केट में YouTube को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। RT के मुताबिक, Creators को 1,000 Views पर करीब 66 रुपये कमाई हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अगस्त 2026 06:34 IST
ख़ास बातें
  • Bilibili पर 1,000 Views से ₹66 कमाई का दावा
  • RT की रिपोर्ट में सामने आया भुगतान से जुड़ा आंकड़ा
  • Bilibili ने अपना App ग्लोबली लॉन्च किया

चीन का Bilibili ग्लोबल मार्केट में YouTube को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है

Photo Credit: AI Generated

अगर आप वीडियो बनाकर कमाई करते हैं, तो चीन का वीडियो प्लेटफॉर्म Bilibili आपके लिए एक नया विकल्प बन सकता है। प्लेटफॉर्म इन दिनों चीन से बाहर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और इसी बीच क्रिएटर्स को मिलने वाली कमाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक ट्वीट के मुताबिक, Bilibili के कुछ Creator Program में 1,000 Views पर करीब 0.70 डॉलर यानी मौजूदा दर के हिसाब से लगभग 66 रुपये तक का भुगतान बताया गया है। हालांकि, Bilibili ने इस रकम को सभी क्रिएटर्स के लिए तय भुगतान दर के तौर पर आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है।

RT के X पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, Billibilli ग्लोबल क्रिएटर्स को 1,000 Views लिए 0.70 डॉलर देगा। यदि यह वैल्यू सही साबित होती है, तो 10 लाख (1 Million) Views पर करीब 700 डॉलर यानी लगभग 66,000 रुपये की कमाई हो सकती है। लेकिन इसे पक्की कमाई नहीं माना जा सकता। Bilibili की कमाई कई बातों पर निर्भर करती है, जिसमें दर्शकों की लोकेशन, विज्ञापन की मांग, कंटेंट की कैटेगरी और कमाई का तरीका शामिल है। Invalid Traffic, Refund, Tax और दूसरे नियमों की वजह से भुगतान में बदलाव भी हो सकता है।

China's 'Bilibili' reportedly paying creators $0.70 per 1k views — quickly rising to challenge RIVAL platform Youtube pic.twitter.com/KII6FAWJH2

— RT (@RT_com) August 25, 2026

100 Subscribers से शुरू हो सकती है कमाई

मौजूदा जानकारी के मुताबिक Bilibili के Creator Program के लिए क्रिएटर के पास कम से कम 100 सब्सक्राइबर्स और 2,000 वैलिड पब्लिक व्यूज होने चाहिए। इसके बाद भी कमाई की मंजूरी अपने आप नहीं मिलती। कंटेंट की मौलिकता, Copyright और कम्युनिटी गाइडलाइन्स का पालन भी जरूरी है। फेक सब्सक्राइबर्स, खरीदे हुए Views और आर्टिफिशियल एंगेजमेंट्स जैसी एक्टिविटी पर रोक है।

Advertisement

We've just launched the intl app globally (currently on Android, iOS coming soon; and more countries coming soon)

Globally distributed content, better localization & easier sign ups with no identity verification...and more localization optimization and features to come!… pic.twitter.com/5H7maZSMQh

— bilibili Creator Hub (@bilibili_create) August 19, 2026

Advertisement

YouTube को क्यों दे रहा है टक्कर?

Bilibili का बड़ा कदम सिर्फ कमाई की चर्चा तक सीमित नहीं है। कंपनी ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल App को ग्लोबली लॉन्च किया है। फिलहाल इसका नया अंतरराष्ट्रीय ऐप Android पर उपलब्ध है, जबकि iOS वर्जन बाद में आने की बात कही गई है। Bilibili के आधिकारिक Creator Hub ने भी अंतरराष्ट्रीय ऐप के लॉन्च की पुष्टि की है।

भारत में कब आएगा?

फिलहाल भारत में Bilibili के नए अंतरराष्ट्रीय ऐप की उपलब्धता को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है और भारत में आधिकारिक लॉन्च की कोई पक्की तारीख सामने नहीं आई है। इसलिए इसे अभी YouTube का सीधा ऑप्शन कहना जल्दबाजी होगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.