Best Apps for Air Travel in India: हवाई यात्रा कर रहे हैं? ये काम के ऐप्स फोन में रखना न भूलें

IndiGo फ्लाइट डिले के बीच ये ट्रैवल ऐप्स यात्रा को आसान बनाते हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग, गेट चेंज, कैब/ट्रेन बैकअप और डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट, नीचे है फुल गाइड

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 14:11 IST
ख़ास बातें
  • फ्लाइट डिले के समय रियल-टाइम ट्रैकिंग ऐप्स सबसे ज्यादा मददगार
  • एयरलाइन ऐप्स गेट चेंज और नए शेड्यूल तुरंत दिखाते हैं
  • DigiLocker और बैकअप ट्रैवल ऐप्स यात्रा को आसान बनाते हैं

Photo Credit: Pexels/ Oscar Chan

पिछले दो दिनों से देशभर में IndiGo की कई फ्लाइट्स के डिले होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। एयरपोर्ट पर घंटों लाइनें, बार-बार बदलते गेट्स, अचानक री-शेड्यूलिंग और इन्फॉर्मेशन की कमी यही वो चीजें हैं जो किसी भी ट्रैवलर की यात्रा को मुश्किल बना देती हैं। ऐसे हालात केवल अभी नहीं हमेशा हर तरह के एयरलाइन्स के साथ बने रहते हैं। फ्लाइट डिले या कैंसल होने के कई कारण होते हैं, जैसे हद से ज्यादा कोहरा या ऑपरेशंस से जुड़ी समस्याएं। ऐसे हालात में सही ऐप्स का साथ मिल जाए, तो फ्लाइट डिले की दिक्कत बहुत हद तक कम हो सकती है। आज ज्यादातर अपडेट पहले आपके फोन पर आते हैं, एयरलाइन स्टाफ तक पहुंचने से भी पहले। इसलिए इस समय कुछ ऐप्स ऐसे हैं जो आपको रियल-टाइम ट्रैकिंग से लेकर टर्मिनल अपडेट और बैकअप ट्रैवल ऑप्शंस तक सबकुछ संभालने में मदद कर सकते हैं।

रियल-टाइम फ्लाइट ट्रैकिंग: कब लैंड करेगी, कितना डिले है - सब पता चलता है

वीकेंड में कई यात्रियों को शिकायत रहती है कि उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही पता चलता है कि फ्लाइट कुछ मिनट नहीं, बल्कि कई घंटे लेट है। Flightradar24 और FlightAware जैसी सर्विसेज लाइव लोकेशन, डिले प्रेडिक्शन और अनुमानित लैंडिंग टाइम तुरंत दिखा देती हैं। अगर प्लेन क्रू की उपलब्धता के कारण फंसा है, टैक्सींग में है या रनवे पर कतार में है - इन ऐप्स पर उन सबका साफ डेटा मिल जाता है, जिससे यात्री बेहतर प्लानिंग कर पाते हैं।

Advertisement

एयरलाइन ऐप्स: गेट चेंज और नया शेड्यूल सबसे पहले यहीं दिखता है

IndiGo, Air India सहित इंटरनेशनल एयरलाइन्स का ऑफिशियल ऐप हमारी नजर में यात्रा के समय सबसे काम का टूल बन सकता है। टिकट मैनेज करना, सीट बदलना, बैगेज की जानकारी या री-शेड्यूल नोटिफिकेशन - सबसे तेज अपडेट मोबाइल ऐप पर ही आता है। कई सिचुएशंस में एयरपोर्ट डिस्प्ले बोर्ड पर अपडेट आने से पहले ही फोन पर गेट चेंज का अलर्ट तेजी से पहुंच जाता है, जो डिले वाली स्थिति में काफी राहत देता है।

डिले ज्यादा हो तो तुरंत अन्य फ्लाइट खोजना

लंबी देरी की स्थिति में कई यात्रियों को मजबूरन अन्य फ्लाइट को देखना पड़ता है, जिनकी लास्ट मिनट टिकट्स बेहद महंगी भी होती है। ऐसे में Skyscanner एक अच्छा ऐप साबित हो सकता है, जो रियल-टाइम में सस्ते से सस्ते फ्लाइट टिकट्स ऑप्शंस निकालकर दे सकता है। 

Advertisement

एयर ट्रैवल नहीं, तो अन्य बैकअप प्लान जरूरी

जब एयर ट्रैवल के चांस खत्म हो जाए और डेस्टिनेशन तक किसी भी हाल में पहुंचना जरूरी हो, तो आखिर में ट्रेन या बस का ऑप्शन देखना पड़ता है। IRCTC Rail Connect और RedBus जैसे ऐप्स रियल-टाइम सीट उपलब्धता दिखाते हैं और तुरंत बुकिंग की सुविधा देते हैं। रात में या ऑफ-पीक आवर्स में टैक्सी की कमी भी परेशानी बन सकती है, इसलिए Ola और Uber जैसे ऐप्स एयरपोर्ट से बाहर निकले बिना तुरंत कैब ऑप्शंस दिखा देते हैं। वहीं,

Advertisement

डिजिटल डॉक्यूमेंट हमेशा साथ रखें

डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एक और बड़ी समस्या होती है, खासकर जब जल्दीबाजी में बैग से ID निकालना पड़े। DigiLocker इस पूरे तनाव को खत्म कर देता है। कई बार तो ऐसा होता है कि लोग कई अहम सरकारी डॉक्यूमेंट्स घर से लाना ही भूल जाते हैं। इस ऐप में Aadhaar, ड्राइविंग लाइसेंस (DL), पैन कार्ड सहित कई अन्य डॉक्यूमेंट्स डिजिटल रूप में उपलब्ध रहते हैं और एयरपोर्ट सिक्योरिटी इन्हें आधिकारिक रूप से स्वीकार करती है।

एयरपोर्ट के अंदर की भीड़, टर्मिनल शिफ्ट और वॉकिंग टाइम

Google Maps अब सिर्फ लोकेशन ऐप नहीं रहा। यह कई बड़े एयरपोर्ट्स के अंदर की भीड़, फुटफॉल और वॉकिंग टाइम भी दिखाता है। जिन यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स होती हैं, वे इससे अंदाजा लगा लेते हैं कि टर्मिनल बदलने में कितने मिनट लगेंगे। चाहे गेट A2 से A10 जाना हो या पूरे टर्मिनल का चक्कर लगाना हो, यह ऐप समय बचाने में मदद करता है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.