Airtel Xstream, Netflix, Prime Video: ऐप्स जो लॉकडाउन में दूर करेंगे आपकी बोरियत

यदि आप Coronavirus Lockdown के चलते बोर होस रहे हैं और मनोरंजन के लिए ऐसी ऐप्स की तलाश में हैं, जो आपको मूवीज़, टीवी शो या रिएलिटी शो के जरिए आपकी बोरियत मिटा दें, तो आप सही जगह पर हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 20:01 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Box और Stick को 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • Amazon Prime और Netflix का सब्सक्रिप्शन 199 रुपये प्रति माह से शुरू
  • Zee5 और Voot के सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये प्रति माह, 999 रुपये सालाना

Netflix के भारत में प्लान 199 रुपये से शुरू होते हैं और 799 रुपये तक जाते हैं

दुनिया भर के लोगों के लिए साल 2020 की शुरुआत एक तरह से खराब हुई है। इसका एकमात्र कारण कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण है, जिसके चलते हजारों लोग अपने घरों में बंद हैं। सभी देशों की सरकारों ने संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की सलाह दी है और भारत में तो पिछले एक महीने से लॉकडाउन की स्थिति है, जहां स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और इंस्ट्रीज़ बंद हैं और लोग अपने घरों से ही पढ़ाई एवं काम कर रहे हैं। यहि कारण है कि भारत में मनोरंजन के लिए अब OTT यानी ओवर-द-टॉप मीडिया सर्विस को तेज़ी से अपनाया जा रहा है। पिछले एक महीने में देखते ही देखते कई ओटीटी सर्विस ने जबरदस्त डाउनलोड्स हासिल किए हैं। इसलिए यह ठीक समय है कि हम आपको भारत में मौजूद कुछ बेस्ट ओटीटी ऐप्स की जानकारी दें, जहां आप भरपूर मनोरंजन पा सकते हैं। Netflix, Amazon Prime भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Airtel Xstream, Hungama Play, Zee5, Voot आदि ऐप्स और सर्विस भी हैं, जो भारत में तेज़ी से लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। 

यदि आप Coronavirus Lockdown के चलते बोर होस रहे हैं और मनोरंजन के लिए ऐसी ऐप्स की तलाश में हैं, जो आपको मूवीज़, टीवी शो या रिएलिटी शो के जरिए आपकी बोरियत मिटा दें, तो आप सही जगह पर हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ऐप्स और सर्विस की जानकारी दे रहे हैं, जिनमें आप जी भर के मूवीज़, टीवी शो आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। तो इंतज़ार कैसा पॉपकॉर्न तैयार कर लीजिए और इन ऐप्स पर नज़र डालिए।
Advertisement
 

Airtel Xstream

Airtel Xstream, एयरटेल का डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है। यह ऐक सिंगल ऐप या सर्विस नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ईकोसिस्टम है, जहां यूज़र्स इस सर्विस का फायदा कई डिवाइसों पर उठा सकते हैं, जिनमें टीवी, पीसी और स्मार्टफोन शामिल हैं। एयरटेल थैंक्स ग्राहक Xstream के जरिए अपने स्मार्टफोन पर कंटेंट देखने के एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूज़र्स इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल यूज़र्स इसे ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस सर्विस का फायदा टीवी या पीसी पर उठाने के लिए ग्राहक Airtel Xstream Hybrid STB (सेट-टॉप-बॉक्स) खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे 3,999 रुपये में लॉन्च किया है और इसे इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को एयरटेल डीटीएच ग्राहक होने ज़रूरी नहीं है। 

एयरटेल का दावा है कि Airtel Xstream में ग्राहक 13 से अधिक भाषाओं में कंटेंट को देख सकते हैं। इस सर्विस की अच्छी बात यह है कि इसमें एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग ओटीटी सर्विस को एक्सेस किया जा सकता है, जिसमें ZEE5, Hooq, Eros Now, HungamaPlay और Curiosity Stream आदि शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी यह भी दावा करती है कि इसमें एयरटेल की Wynk Music सर्विस के जरिए 60 लाख से अधिक गाने भी स्ट्रीम किए जा सकते हैं। कंपनी एक Airtel Xstream Stick भी बेचती है, जिसके जरिए ग्राहक Netflix, Amazon Prime Video और कुछ अन्य चुनिंदा ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड कर टीवी और पीसी में कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। इसकी कीमत भी 3,999 रुपये है।
Advertisement

बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में एयरटेल थैंक्स ग्राहकों के लिए Airtel Xstream में पूरी किड्स कंटेंट लाइब्रेरी को भी मुफ्त कर दिया है।
 

Netflix

नेटफ्लिक्स भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में काफी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस है। इसका एक कारण नेटफ्लिक्स के पास मौजूद कई मज़ेदार एक्सक्लूसिव कंटेंट का उपलब्ध होना है। नेटफ्लिक्स के पास मूवीज़ और टीवी शो का एक बहुत बड़ा कलेक्शन उपलब्ध है। सर्विस समय-समय पर एक्सक्लूसिव ऑरिजनल कंटेंट को जोड़ती रहती है। कंपनी के लिए भारत एक बेहद महत्वपूर्ण बाज़ार है, जिसे देखते हुए कंपनी ने इसे भारत में अलग से एक मोबाइल ऑनली प्लान भी पेश किया है, जिसकी कीमत 199 रुपये है। Netflix के मोबाइल प्लान को मिला कर इस समय कुल पांच प्लान हैं, जिनमें 199 रुपये, 499 रुपये, 649 रुपये और सबसे प्रीमियम 799 रुपये प्लान उपलब्ध है। ये सभी प्लान प्रति माह के हिसाब से आते हैं। इन सभी प्लान में यूज़र्स सारा कंटेंट एक्सेस कर सकता है, लेकिन इसमें डिवाइस और स्ट्रीमिंग क्वालिटी का अंतर है।
Advertisement
 

Amazon Prime Video

प्राइम वीडियो को भारत में लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन सर्विस भारत में काफी लोकप्रिय हो गई है। Amazon Prime ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप लेने में एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। यहां न केवल वीडियो और म्युज़िक कंटेंट स्ट्रीमिंग का फायदा मिलता है, बल्कि ग्राहकों को अमेज़न शॉपिंग में भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। अमेज़न के पास कई ऑरिजनल भारतीय कंटेंट भी उपलब्ध हैं। Amazon Prime की सदस्यता लेने के लिए दो तरह के प्लान उपलब्द हैं। अमेज़न प्राइम को 129 रुपये प्रति माह या 999 रुपये प्रति वर्ष कीमत में लिया जा सकता है। Airtel Xstream Stick की तरह Amazon Fire TV Stick भी आती है, जिसे कंपनी ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया था। एयरटेल स्टिक की तरह ही इसके जरिए भी यूज़र्स पीसी और टीवी में अमेज़न प्राइम कंटेंट के साथ अन्य ओटीटी ऐप्स को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Voot

Voot भी एक वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म है। यह OTT ऐप COLORS (Hindi), MTV, Nickelodeon, V और MTV का 45,000 घंटे का कंटेंट देने का दावा करता है। वूट के पास नेटफ्लिक्स और प्राइम की तरह ऑरिजनल्स का कलेक्शन मौजूद है। इसमें मूवीज़, टीवी शो के साथ-साथ बच्चों के लिए कार्टून शो भी उपलब्ध है। प्रीमियम कंटेंट के लिए हाल ही में कंपनी ने Voot Select नाम से सब्सक्रिप्शन वीडियो-ऑन-डिमांड (sVoD) सर्विस लॉन्च की थी। कंपनी का दावा है कि ऐप में 30 से ज्यादा ऑरिजनल्स, 1500 से ज्यादा मूवीज़ उपलब्ध है। VOOT की प्रीमियम सर्विस Android, iOS और वेब यूज़र्स के लिए 99 रुपये प्रति माह या 999 प्रति वर्ष कीमत में उपलब्ध है।
 

Zee5

OTT प्लेटफॉर्म के मैदान में एक खिलाड़ी Zee5 ऐप भी है, जो 2018 में लॉन्च हुई थी। कंपनी का दावा है सर्विस में 1 लाख घंटे से ज्यादा का ऑन-डिमांड कंटेंट और 80 लाइव टीवी चैनल उपलब्ध हैं। प्लेटफॉर्म में कई लोकल भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यूज़र्स को वॉयस सर्च, लाइव टीवी आदि भी मिलते हैं। Zee5 के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये प्रति माह और 999 रुपये प्रति वर्ष है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.