AI की मदद से यह रोबोट चलता है। यह सीखता है कि घर की अलग-अलग चीजें कौन सी जगहों से संबंध रखती हैं।
रोबोट के दो पैर हैं, और दो हाथ हैं। कंपनी का कहना है कि यह कई तरह के घर के काम कर सकता है।
Photo Credit: Tuesday Labs
Tuesday Labs ने अपना नया रोबोट Voxel पेश किया है। Voxel Series 1 के तहत बने इस रोबोट को लेकर कंपनी ने कई दावे किए हैं। AI की एडवांसमेंट के साथ-साथ अब रोबोटिक्स में भी नया बूम आ रहा है। पहले रोबोट जहां सिर्फ एक चलने वाली मशीन, या वैक्यूम क्लीनर के रूप में मौजूद थे, अब ये कहीं ज्यादा जटिल काम करने में भी सक्षम होते जा रहे हैं। Tuesday Labs की Voxel Series 1 का रोबोट भी ऐसा ही बताया जा रहा है। कंपनी के अनुसार यह एक ह्यूमेनॉइड रोबोट है जो कई तरह के घरेलू काम भी कर सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से इसकी क्षमताओं के बारे में।
Tuesday Labs न्यूयॉर्क आधारिक रोबोटिक्स कंपनी है जिसने नया रोबोट Voxel Series 1 के तहत पेश (via) किया है। इस रोबोट के दो पैर हैं, और दो हाथ हैं। कंपनी का कहना है कि यह कई तरह के घर के काम कर सकता है। AI की मदद से यह चलता है। यह सीखता है कि घर की अलग-अलग चीजें कौन सी जगहों से संबंध रखती हैं। कंपनी के अनुसार, यह घर में बिखरी चीजों को उनकी जगह पर रख सकता है। पौधों में पानी दे सकता है। घर में गंदगी का पता लगाकर स्वयं उसकी सफाई करता है। गंदी प्लेटों को उठाकर रख देता है।
रोबोट में चार कैमरे लगे हैं। इनमें दो RGB कैमरे हैं और दो वाइड एंगल कैमरे हैं। यूजर से यह वॉइस कमांड के माध्यम से बात करता है। यह आपके लिए रिमोट उठाकर ला सकता है, किचन में रखे ड्रिंक को काउच पर ला सकता है। देखने में यह इंसानी आकार में नहीं लगता है। इसमें एंगुलर हाउसिंग का इस्तेमाल कंपनी ने किया है जो पीले और भूरे रंग में बनाई गई है।
रोबोट में कैमरा छुपे हुए रहते हैं। इसकी आंखें इसके धड़ में हैं जिसके साथ में एक स्पीकर भी है। कंपनी ने प्रीबुकिंग फिलहाल अमेरिकी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाई है। रोबोट के लिए अभी प्री-बुकिंग करवाई जा सकती हैं। इसका अधिकारिक लॉन्च होना बाकी है। 200 डॉलर (लगभग 19 हजार रुपये) में इसे प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी इसे 2028 में कमर्शियल रूप में लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 20 हजार डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये) तक हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी