भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!

Sarvam AI ने India AI Impact Summit 2026 में ऐलान किया कि कंपनी मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट ग्लास लॉन्च करेगी। साथ ही HMD के साथ फीचर फोन में AI लाने की साझेदारी भी की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 18:07 IST
ख़ास बातें
  • मई तक लॉन्च होगा Sarvam का स्मार्ट ग्लास
  • HMD के साथ फीचर फोन में AI लाने की योजना
  • Qualcomm और Bosch से भी टेक्नोलॉजी सहयोग

Photo Credit: HMD

AI सेक्टर में काम कर रही Sarvam अब हार्डवेयर स्पेस में भी एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस साल मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट आईवेयर बाजार में लॉन्च करेगी। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान Sarvam के कोफाउंडर प्रत्युष कुमार ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी ने फीचर फोन सेगमेंट में AI लाने के लिए HMD के साथ पार्टनरशिप का ऐलान भी किया है। कंपनी का कहना है कि उसका फोकस AI को सिर्फ मॉडल तक सीमित रखने के बजाय डिवाइस लेयर तक ले जाने पर है।

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में बोलते हुए प्रत्युष कुमार ने बताया कि Sarvam अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस Sarvam Kaze को डिजाइन और डेवलप भारत में ही कर रही है। उनके मुताबिक, बाजार में मौजूद अन्य स्मार्ट ग्लास के मुकाबले यह डिवाइस डेवलपर्स को ज्यादा एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देगी। कंपनी की योजना इसे मई तक मार्केट में उतारने की है। हालांकि कीमत या फाइनल स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

Sarvam AI ने यह भी बताया कि वह फीचर फोन में AI टेक्नोलॉजी लाने के लिए मोबाइल मेकर HMD के साथ काम करेगी। कंपनी का मानना है कि भारत जैसे बाजार में अभी भी फीचर फोन की बड़ी मौजूदगी है और AI को इस सेगमेंट तक पहुंचाना जरूरी है। इसके अलावा Sarvam ने Qualcomm के साथ मिलकर भारतीय भाषाओं और लोकल यूज केस के लिए जेनरेटिव AI सॉल्यूशंस तैयार करने की योजना का भी ऐलान किया।

कंपनी ने जर्मन फर्म Bosch के साथ साझेदारी की भी घोषणा की है, जिसके तहत कार पैनल में AI इंटीग्रेशन पर काम किया जाएगा। Sarvam के मुताबिक, उसका लक्ष्य स्मार्टफोन, पीसी, वियरेबल्स, XR, IoT, ऑटोमोटिव और डेटा सेंटर जैसे अलग अलग सेगमेंट में AI इनोवेशन को आगे बढ़ाना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.