लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!

बीजिंग की हाफ मैराथन में “Lightning” रोबोट ने इंसानों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया, जो टेक इंडस्ट्री की तेजी को दिखाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Lightning robot ने 50 मिनट में हाफ मैराथन पूरी की
  • इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से 6 मिनट तेज रहा रोबोट
  • टॉप 3 पोजीशन पर सिर्फ Lightning मॉडल के रोबोट रहे

विनिंग Honor रोबोट की ऊंचाई करीब 169 सेंटीमीटर और वजन लगभग 45 किलो था

Photo Credit: Reuters

बीजिंग में रविवार को आयोजित एक रोबोट हाफ मैराथन में टेक्नोलॉजी ने एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। इस रेस में “Lightning” नाम के एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने सिर्फ 50 मिनट 26 सेकंड में फिनिश करके इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। तुलना करें तो इंसानों में मौजूदा रिकॉर्ड Jacob Kiplimo के नाम 57 मिनट 20 सेकंड है। यानी रोबोट ने करीब 6 मिनट से ज्यादा का अंतर बना दिया। वहीं इसी रेस में सबसे तेज इंसान रोबोट से करीब 17 मिनट पीछे रहा।

SCMP की रिपोर्ट के मुताबिक, “Lightning” रोबोट को Honor ने डेवलप किया है, जिसने पिछले साल ही रोबोटिक्स सेक्टर में एंट्री ली थी। इस साल की रेस में कुल 105 रोबोट्स ने हिस्सा लिया, जो पिछले साल के 21 एंट्री के मुकाबले काफी ज्यादा है। खास बात यह रही कि टॉप 3 पोजीशन पर “Lightning” मॉडल के ही अलग-अलग वर्जन रहे, जिन्हें अलग-अलग टीम्स ने अपने हार्डवेयर और एल्गोरिदम के साथ ऑपरेट किया।

विनिंग Honor रोबोट की ऊंचाई करीब 169 सेंटीमीटर और वजन लगभग 45 किलो था। इसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि यह तेज स्पीड पर चलते हुए कठिन रास्तों और मोड़ों को हैंडल कर सके। हालांकि, सभी रोबोट्स के लिए रेस आसान नहीं रही। एक रोबोट रास्ते में गाड़ी से टकरा गया लेकिन फिर संभलकर आगे बढ़ा, जबकि Unitree के H1 मॉडल ने फिनिश लाइन से पहले ही बैलेंस खो दिया और गिर गया।

यह इवेंट “Beijing E-Town Half-Marathon” का हिस्सा था, जिसमें करीब 12,000 इंसानों के साथ रोबोट्स ने भी 21 किमी का ट्रैक पूरा किया। प्रतियोगिता में रोबोट्स को दो कैटेगरी में बांटा गया था - एक जो रिमोट कंट्रोल से चलते थे और दूसरे जो पूरी तरह ऑटोनॉमस थे। आयोजकों के मुताबिक, लगभग 40% रोबोट्स ऑटोनॉमस थे और टॉप 3 सभी इसी कैटेगरी से आए।

इस तरह के इवेंट्स को सिर्फ शोकेस नहीं बल्कि टेस्टिंग प्लेटफॉर्म भी माना जा रहा है, जहां बैटरी, मोटर, जॉइंट्स और सॉफ्टवेयर की असली क्षमता सामने आती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबी दूरी की रनिंग रोबोट्स के लिए इंडस्ट्रियल इस्तेमाल से पहले उनकी टिकाऊ क्षमता जांचने का अच्छा तरीका है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, चीन इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ग्लोबल ह्यूमनॉइड रोबोट मार्केट में उसकी हिस्सेदारी करीब 80% तक पहुंच चुकी है। यही वजह है कि ऐसे इवेंट्स अब टेक इंडस्ट्री के लिए सिर्फ एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाले प्लेटफॉर्म बनते जा रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.