OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी

GPT-Rosalind कंपनी का लेटेस्ट एआई मॉडल है जो ब्रिटिश वैज्ञानिक रोसलिंड फ्रेंकलिन के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 07:53 IST
ख़ास बातें
  • यह मॉडल रिसर्चर्स को खोज के प्रारंभिक चरणों में तेजी लाने में मदद करेगा
  • इसके लिए इसे 50 से अधिक वैज्ञानिक वर्कफ़्लो में माहिर बताया गया है
  • दवाईयों की खोज और रिसर्च में तेजी लाने के लिए एआई टूल्स की मांग बढ़ी

OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-Rosalind (जीपीटी रोसलिंड) लॉन्च कर दिया है। (सांकेतिक फोटो))

Photo Credit: UCToday

OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-Rosalind (जीपीटी रोसलिंड) लॉन्च कर दिया है। यह एआई मॉडल विशेष रूप से जीव विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान के मकसद से लॉन्च किया गया है जो वैज्ञानिकों के काम में और अधिक तेजी लाने में मदद करेगा। लाइफ साइंसेज साइंटिफिक रिसर्च के लिए डिज़ाइन किया गया यह अत्याधुनिक AI मॉडल प्रोटीन, जीनोमिक्स और दवाईयों की खोज (drug discovery) में तेजी लाएगा। इसके लिए इसे 50 से अधिक वैज्ञानिक वर्कफ़्लो में माहिर बताया गया है।

GPT-Rosalind कंपनी का लेटेस्ट एआई मॉडल है जो ब्रिटिश वैज्ञानिक रोसलिंड फ्रेंकलिन के नाम पर रखा गया है। रोसलिंड 20वीं शताब्दी के वैज्ञानिक (chemist) थे। उनके शोध ने डीएनए की संरचना को उजागर करने में मदद की और मॉडर्न मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की नींव रखी थी। दवाईयों की खोज और रिसर्च में तेजी लाने के लिए एआई-संचालित टूल्स की डिमांड फार्मास्युटिकल कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और बायोटेक फर्मों में बढ़ गई है।

Advertisement

OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने पोस्ट में कहा है कि यह मॉडल रिसर्चर्स को खोज के प्रारंभिक चरणों में तेजी लाने में मदद करने के लिए बनाया गया है। यह वैज्ञानिकों को साक्ष्य जुटाने, हाइपोथीसिस बनाने, प्रयोगात्मक योजनाएं बनाने, और मल्टी स्टेप रिसर्च में मदद करेगा। इसकी मदद से शोधकर्ता डेटाबेस से प्रश्न कर सकेंगे, खोज से जुड़े लेटेस्ट साइंस पेपर्स को स्टडी कर सकेंगे, साथ नए एक्सपेरिमेंट सुझाए जा सकेंगे। अपनी खोज को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक नए साइंटिफिक टूल भी डेवलेप कर सकेंगे। 

GPT-Rosalind एआई मॉडल ChatGPT, Codex और API में एक रिसर्च प्रीव्यू के रूप में उपलब्ध है। साथ ही यह OpenAI के विश्वसनीय एक्सेस परिनियोजन के माध्यम से योग्य ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी कोडेक्स के लिए एक निःशुल्क जीवन विज्ञान अनुसंधान प्लगइन भी लॉन्च कर रही है, जो वैज्ञानिकों को 50 से अधिक वैज्ञानिक टूल्स और डेटा सोर्स से जोड़ेगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.