Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मार्केट में नौकरियों को प्रभावित कर रहा है और यह सिर्फ आईटी सेक्टर ही नहीं बल्कि अन्य सेक्टर पर भी असर डाल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 10:50 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मार्केट में नौकरियों को प्रभावित कर रहा है।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई सेक्टर पर असर डाल रहा है।
  • Livspace ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी को अपनाया है।

AI नौकरियों पर असर डाल रहा है।

Photo Credit: Unsplash

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मार्केट में नौकरियों को प्रभावित कर रहा है और यह सिर्फ आईटी सेक्टर ही नहीं बल्कि अन्य सेक्टर पर भी असर डाल रहा है। पिछले कुछ समय से एआई के इस्तेमाल के बाद नौकरियों में कमी और कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों की छंटनी की खबरें आ रही हैं। हाल ही में बेंगलुरु के होम इंटीरियर और रिनोवेशन स्टार्टअप Livspace ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी अपनाने के बाद करीब 1 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला दिया है। इसी के साथ कंपनी के को-फाउंडर सौरभ जैन ने भी 11 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस छंटनी से लिवस्पेस के कुल 12 प्रतिशत कर्मचारियों पर असर पड़ा है। बेंगलुरु बेस्ड यह स्टार्टअप कथित तौर पर लागत कम करने और AI पर ज्यादा फोकस करने के लिए एक बड़ा बदलाव कर रहा है। इतने ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी के साथ-साथ को-फाउंडर सौरभ जैन ने भी 11 साल के बाद लिवस्पेस छोड़ दिया। जैन ने 2015 में अपने स्टार्टअप डेजिग्नअप के अधिग्रहण के बाद लिवस्पेस ज्वाइन किया था और 2022 में चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर प्रमोट हुए थे।

एआई के इस दौर में अधिकतर कंपनियां एआई के जरिए अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और लागत को कम करने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं और इसी तर्ज पर लिवस्पेस भी एआई के जरिए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर काम कर रहा है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि यह कदम लागत कम करने के उद्देश्य से नहीं लिया गया है। बल्कि देखा जाए तो इससे तुरंत लागत में कटौती नहीं होगी, बल्कि इससे रिसोर्स का सही इस्तेमाल करने पर ध्यान देना है।

Livspace ने अपने कई डिपार्टमेंट में ऑटोमेशन लागू किया है, जिसके चलते पहले मैनुअली होने वाले कई टास्क अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा मैनेज किए जा रहे हैं। कंपनी ने अपने प्रमुख डिपार्टमेंट जैसे कि सेल्स, ऑपरेशन, डिजाइन और मार्केटिंग में एडवांस एआई एजेंट और ऑटोमैशन को इंटीग्रेट किया है। कई सेक्टर में पहले मैनुअली होने वाले टास्क अब इंटेलिजेंस सिस्टम से हो रहे हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Livspace ने अपने कर्मचारियों में कटौती की है। 2023 में कंपनी ने करीबन 100 कर्मचारियों की छंटनी की थी और 2020 में 400 से ज्यादा नौकरियां खत्म की थीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Livspace, layoff, AI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.