Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा

IITM Pravartak ने जेनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई लर्निंग के लिए पांच महीने का एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 10:10 IST
ख़ास बातें
  • जेनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई लर्निंग के लिए पांच महीने खास प्रोग्राम
  • यह प्रोग्राम Emeritus के साथ भागीदारी में पेश किया गया है
  • प्रोग्राम में बिजनेस के लिए AI का प्रैक्टिकल इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा

IITM Pravartak ने जेनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई लर्निंग के लिए पांच महीने का एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम लॉन्च किया है।

Photo Credit: iStock

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IITM) की ओर से बिजनेस AI टूल सीखने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है जिसमें आपके पास पूर्व अनुभव होना भी अनिवार्य नहीं है। जी हां, IITM के प्रवर्तक (Pravartak) की ओर से बिजनेस के लिए Generative AI और Agentic AI टूल्स सीखने का मौका दिया जा रहा है। IITM Pravartak ने जेनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई लर्निंग के लिए पांच महीने का एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम Emeritus के साथ भागीदारी में पेश किया गया है जो 5 महीने का ऑनलाइन प्रोग्राम है। 

IITM के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा फंडेड टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब Pravartak की ओर से बिजनेस के लिए Generative AI और Agentic AI टूल सीखने का मौका दिया जा रहा है। 5 महीने का ऑनलाइन कोर्स बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए खासतौर पर लॉन्च किया गया है जिसमें उन्हें बिजनेस के लिए AI का प्रैक्टिकल इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आवेदनकर्ता के पास प्रोग्रामिंग या पूर्व टेक्निकल अनुभव होना भी अनिवार्य नहीं है। बिजनेस AI सीखने का यह सुनहरा मौका है। 

यह कोर्स बिजनेस एग्जिक्यूटिव, मैनेजर्स, कंसल्टेंट, एंत्रप्रिन्योर्स, और फंक्शनल लीडर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। कोई भी पेशेवर जो स्ट्रेट्जी, ऑपरेशन, मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करता है, इसे सीख सकता है। प्रोग्राम में 20 से ज्यादा हैंड्स ऑन प्रोजेक्ट्स को शामिल किया गया है। इसमें AI के 25 से ज्यादा बिजनेस फोकस्ड इस्तेमाल सिखाए जाएंगे। 

Generative AI और Agentic AI टूल सीखने के लिए इच्छुक कैंडिडेट प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता के लिए आवेदक का ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर होना जरूरी है। साथ ही कम से कम पांच साल तक काम करने का अनुभव होना आवेदक के लिए अनिवार्य रूप से मांगा गया है। 

आवेदन की तिथि
IITM Pravartak के Generative AI और Agentic AI टूल लर्निंग प्रोग्राम में अगर आप 19 फरवरी तक आवेदन करते हैं तो 8000 रुपये का एनरोलमेंट बेनिफिट पा सकते हैं। इसके लिए https://iitmpravartak.emeritus.org/professional-certificate-programme-in-agentic-ai-and-applications लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। 

Advertisement

कोर्स शुरू होने की तिथि
कोर्स 31 मार्च 2026 को शुरू होगा। कोर्स के लिए फीस लगभग ₹1,17,000 + GST बताई गई है। कोर्स की अवधि 5 महीने की बताई गई है जिसमें प्रति सप्ताह 8 से 10 घंटे का समय स्टूडेंट्स को देना होगा। कोर्स ऑनलाइन रहेगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.