IIM अहमदाबाद स्टूडेंट ने ChatGPT पर छाप डाला प्रोजेक्ट, मिला A+ ग्रेड, अब छिड़ गई AI पर बहस

स्टूडेंट ने ChatGPT से प्रोजेक्ट्स लिखवाए और A+ ग्रेड हासिल किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2025 13:27 IST
ख़ास बातें
  • LinkedIn पर पोस्ट के माध्यम से दी जानकारी।
  • AI द्वारा बड़े पैमाने पर तैयार किए गए असाइनमेंट ने ए+ ग्रेड दिलाया।
  • A+ एक दुर्लभ ग्रेड है जो आमतौर पर टॉप 5% छात्रों के लिए रिजर्व्ड होता है।

AI का इस्तेमाल कर IIM के एक स्टूडेंट ने पढ़ाई के प्रोजेक्ट में A+ ग्रेड हासिल कर लिया।

AI का इस्तेमाल कर IIM के एक स्टूडेंट ने पढ़ाई के प्रोजेक्ट में A+ ग्रेड हासिल कर लिया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIMA) के स्टूडेंट युगांतर गुप्ता ने खुद यह जानकारी दी कि उसने अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली और ChatGPT का इस्तेमाल प्रोजेक्ट्स लिखने के लिए किया। 

IIMA के स्टूडेंट युगांतर गुप्ता ने LinkedIn पर इस बारे में जानकारी दी है कि कैसे उन्होंने ChatGPT से प्रोजेक्ट्स लिखवाए और A+ ग्रेड हासिल किया। युगांतर गुप्ता का कहना है कि इंस्टीट्यूट में साहित्यिक चोरी प्रतिबंधित है, लेकिन AI के इस्तेमाल पर रोक नहीं है। गुप्ता को तब आश्चर्य हुआ जब AI द्वारा बड़े पैमाने पर तैयार किए गए असाइनमेंट ने उन्हें ए+ ग्रेड दिलाया। A+ एक दुर्लभ ग्रेड है जो आमतौर पर टॉप 5% छात्रों के लिए रिजर्व्ड होता है। युगांतर के इस पोस्ट ने शिक्षा में AI की भूमिका के बारे में एक बहस छेड़ दी है जिससे प्रयास, नैतिकता और सीखने के वास्तविक मूल्य के बारे में सवाल उठने लगे हैं। 
युगांतर ने LinkedIn पर लिखा, 'IIM अहमदाबाद में MBA असाइनमेंट, प्रोजेक्ट्स और रिपोर्ट्स से भरा हुआ है। यहां साहित्यिक चोरी पूरी तरह से प्रतिबंधित है, लेकिन AI के इस्तेमाल की अनुमति है। IIM अहमदाबाद में किसी भी रिपोर्ट पर A+ ग्रेड हासिल करना बहुत ही मुश्किल है। कुछ प्रोफेसर पॉलिसी के अनुसार इसे किसी को भी नहीं देते हैं। वहीं, ज्यादातर इसे टॉप 5% या उससे कम तक ही सीमित रखते हैं। अर्थहीन होते हुए भी, A+ हमेशा एक मेडल की तरह लगता है।'

कॉसमेटिक्स पर अपने मार्केटिंग प्रोजेक्ट के लिए गुप्ता ने आठ स्टोर विजिट किए, खरीदारों को वहां ऑब्जर्व किया, उनके व्यवहार और सवालों पर वॉयस नोट्स लिए। फिर इन नोट्स को ChatGPT में डाला, जिसने एक शानदार रिपोर्ट तैयार की। इससे उन्हें A+ ग्रेड मिला, जो आईआईएम अहमदाबाद में सबसे अधिक संभव अंकों में से एक है।

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक ताजा बहस छेड़ दी है, जिसमें कुछ यूजर्स ने गुप्ता के दृष्टिकोण की तारीफ की, जबकि अन्य ने इसे संदेह की नजर से देखा। एक यूजर ने लिखा, 'AI भले ही चीजों या प्रक्रियाओं का गति दे सकता है लेकिन मानवीय जिज्ञासा, पहल और पहुंच की होड़ नहीं कर सकता है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं पूरी तरह से सहमत हूँ कि AI को एक श्राप के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे खुद को अधिक कुशल और बेहतर बनाने के लिए एक टूल के रूप में देखा जाना चाहिए। मैं अपने काम में यही कर रहा हूँ। साथ ही यह देखना भी अच्छा लग रहा है कि IIM अहमदाबाद AI के इस्तेमाल को सीमित नहीं करता है।'
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.