आ गया अनोखा AI रोबोट, बिना इंसानी मदद के पूरे घर की सफाई करेगा, रसोई को भी संभालेगा

रोबोटिक्स स्टार्टअप Figure AI ने अपना नया एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट Helix 02 पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2026 08:24 IST
ख़ास बातें
  • Helix 02 आसानी से कमरे की सफाई कर सकता है।
  • Helix 02 रसोई में डिशवॉशर को अनलोड और रीलोड कर सकता है।
  • Helix 02 सामान को इधर-उधर उठा कर रख सकता है।

Helix 02 रसोई में डिशवॉशर को अनलोड और रीलोड कर सकता है।

Photo Credit: X/Figure

रोबोटिक्स स्टार्टअप Figure AI ने अपना नया एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट Helix 02 पेश किया है। इस एआई रोबोट को घर को कामों को आसानी से मैनेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह रसोई में बर्तन एक जगह से दूसरी जगह रख सकता है, कमरे की सफाई कर सकता है, सामान को इधर उधर उठा कर रख सकता है। यह यूनिफाइड न्यूरल सिस्टम पर काम करता है, जिससे इसे बिना किसी इंसानी हस्तक्षेप के काम करने में मदद मिलती है। इससे लिविंग रूम पूरी तरह ऑटोनोमस तौर पर साफ हो सकता है। आइए Helix 02 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Figure AI अमेरिका की एक AI रोबोटिक्स कंपनी है जो ऑटोनोमस, जनरल पर्पज वाले ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करती है। Helix 02 आसानी से रसोई में डिशवॉशर को अनलोड और रीलोड कर सकता है। इस टास्क को रोबोट सिर्फ 4 मिनट में कर सकता है और यह पूरी तरह से ऑटोनोमस होता है, जिसमें चलना, ऑपरेट करना और बैलेंस करना शामिल है। इसमें किसी रीसेट या इंसानी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होती है। यह अब तक किसी ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा खुद किए जाने वाला काफी मुश्किल काम है। हेलिक्स 02 अपने सभी ऑनबोर्ड सेंसर जैसे विजन, टच और प्रोप्रियोसेप्शन के साथ इंटीग्रेटेड विजुओमोटर न्यूरल नेटवर्क के जरिए सीधे सभी एक्चुएटर से जोड़ता है।

इंसानी डाटा से इंसान जैसा शरीर पूरी तरह कंट्रोल होता है। सभी रिजल्ट सिस्टम 0 के जरिए पूरे हुए हैं जो 1 हजार घंटे से ज्यादा के ह्यूमन मोशन डाटा और सिम-टू-रियल रीइन्फोर्समेंट लर्निंग पर ट्रेन हुआ फुल बॉडी कंट्रोलर है। सिस्टम 0 स्टेबल सामान्य मोशन के लिए 1,09,504 लाइन के हाथ से इंजीनियर किए गए C++ कोड को एक सिंगल न्यूरल से बदल देता है। Figure 03 में एंबेडेड टेक्टाइल सेंसिंग और हाथ पर कैमरों के साथ हेलिक्स 02 उन टास्क को आसानी से मैनेज कर सकता है, जिन्हें करना पहले बहुत मुश्किल था। जैसे कि किसी की खास गोलियां (पिल्स) निकालना, सिरिंज में सटीक मात्रा डालना और खुद टकराए बिना छोटी और अनियमित वस्तुओं को अलग करना आदि।

Helix 02 सिस्टम 1, सिस्टम 2 आर्किटेक्चर को एक नए फाउंडेशन लेयर System 0 के साथ एक्सटेंड करता है। हर सिस्टम अपनी सामान्य टाइम लिमिट पर काम करता है। सिस्टम 2 (S2) गोल के बारे में धीरे-धीरे सोचता है, सीन की व्याख्या करता है, भाषा को समझता और व्यवहारों को क्रमबद्ध करता है। वहीं सिस्टम 1 (S1) तेजी से सोचता है, अनुभव को 200Hz पर पूरे शरीर के ज्वाइंट टारगेट में पहुंचाता है। सिस्टम 0 (S0) 1kHz पर काम करता है, पूरे शरीर में बैलेंस, कॉन्टैक्ट और कॉर्डिनेशन को मैनेज करता है। ये तीनों साथ मिलकर रोबोट को बेहतर टास्क करने में मदद करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Helix 02, Figure AI, AI Robot, Humanoid Robot, House Cleaning

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.