Google Translate में AI सपोर्ट के साथ जुड़ीं 110 नई भाषाएं

अब कैंटोनीज (Cantonese) भाषा को भी इसमें जोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2024 16:15 IST
ख़ास बातें
  • विस्तार के बाद अब इसमें 143 लैंग्वेज का सपोर्ट उपलब्ध हो गया है।
  • इसमें अब अवधी और मारवाड़ी को भी जोड़ दिया गया है।
  • गूगल ने इसमें PaLM 2 लार्ज लैंग्वेज मोड (LLM) का इस्तेमाल किया है।

Google Translate में अब और 110 नई भाषाओं का सपोर्ट उपलब्ध हो गया है।

गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) में अब और 110 नई भाषाओं का सपोर्ट उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने गूगल ट्रांसलेट में लेटेस्ट अपडेट रोलआउट किया है जिसके बाद अब 110 नई लैंग्वेज सपोर्ट कर दी गई हैं। इसमें अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट भी मिलेगा। गूगल ने इसमें PaLM 2 लार्ज लैंग्वेज मोड (LLM) का इस्तेमाल किया है। इससे उन भाषाओं को समझने में आसानी होगी जो एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं यानी एक ही भाषा के अलग-अलग रूप हैं। भारतीय भाषाओं की बात करें तो इसमें अब अवधी और मारवाड़ी को भी जोड़ दिया गया है।  

Google Translate में जोड़ी गई इन नई भाषाओं को लेकर कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है। गूगल के अनुसार, इस बार Google Translate में अब तक का सबसे बड़ा विस्तार किया गया है। इससे पहले ट्रांसलेशन टूल में 133 लैंग्वेज का सपोर्ट हुआ करता था, लेकिन विस्तार के बाद अब इसमें 143 लैंग्वेज का सपोर्ट उपलब्ध हो गया है। नवंबर 2022 में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह टूल में 1000 लैंग्वेज का सपोर्ट देगी। जोड़ी गई ये 110 लैंग्वेज उसी घोषणा का हिस्सा हैं। 

खास बात यह है कि नई लैंग्वेज को चुनने के लिए गूगल ने किसी भाषा की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली वरायटी को प्राथमिकता दी है। यानी अगर किसी भाषा की किसी देश में अलग-अलग बोलियां हैं तो जो सबसे पॉपुलर बोली हैं, उनको उस भाषा के साथ अब ट्रांसलेट टूल में जोड़ दिया गया है। उदाहरण के लिए यूरोप में रोमानी भाषा की अलग-अलग बोलियां बोली जाती हैं। तो ऐसे में गूगल ट्रांसलेट का AI मॉडल सदर्न व्लैक्स रोमानी भाषा को चुन लेगा जो कि ऑनलाइन इस्तेमाल की जाने वाली एक कॉमन वरायटी है। 

अब कैंटोनीज (Cantonese) भाषा को भी इसमें जोड़ दिया गया है। गूगल का कहना है कि यह भाषा उनमें से है जिसे गूगल ट्रांसलेट में जोड़ने के लिए बहुत अधिक रिक्वेस्ट प्राप्त हुई थीं। Djibouti, Eritrea, और Ethiopia में बोली जाने वाली Afar को भी अब टूल में जोड़ दिया गया है। जोड़ी गई सभी 110 नई भाषाओं में से एक चौथाई अफ्रीका से हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.