Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!

कंपनी का यह नया AI एजेंट टूल है जो आपकी तरफ से कई तरह के एक्शन ले सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 08:54 IST
ख़ास बातें
  • Gemini Spark AI एजेंट एक पर्सनल AI एजेंट है
  • यह Gemini ऐप में एक जनरल-परपज AI एजेंट की तरह मौजूद रहता है
  • यह यूजर की ओर से काम करेगा लेकिन दिए गए निर्देशों के अनुसार ही!

Google ने भारत में Gemini Spark के रोलआउट की घोषणा कर दी है।

Photo Credit: Google

Google ने भारत में Gemini Spark के रोलआउट की घोषणा कर दी है। कंपनी का यह नया AI एजेंट टूल है जो आपकी तरफ से कई तरह के एक्शन ले सकता है। मसलन आप जब ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होंगे तो यह आपकी तरफ से कई तरह के काम कर दिया करेगा, जैसे ईमेल का रिप्लाई देना, नोट्स की समरी तैयार करना, ऑर्डर प्लेस करना आदि जैसे कई काम यह यूजर के बिहाफ पर कर सकता है। गूगल ने इसे पहली बार एनुअल डेवलेपर कॉन्फ्रेंस I/O में घोषित किया था। 

Gemini Spark AI एजेंट एक पर्सनल AI एजेंट है जो जैमिनी 3.5 पर आधारित है। गूगल ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह Gemini ऐप में एक जनरल-परपज AI एजेंट की तरह मौजूद रहता है और कनेक्टेड ऐप की जानकारी के आधार पर तर्क कर सकता है। गूगल ने कहा कि नया एजेंट यूजर्स की डिजिटल जिंदगी का प्रबंधन करने में मददगार साबित होगा। यह यूजर की ओर से काम करेगा लेकिन दिए गए निर्देशों के अनुसार ही!

Google AI के पेड यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। यूजर के लिए यह इस्तेमाल करना बहुत आसान होगा और जिन ऐप्स के लिए आप चाहें उन्हीं के लिए इसे परमिशन दे सकते हैं। Google AI Pro और Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए यह बहुत जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके आने के बाद यूजर Gmail, Docs और Sheets समेत अलग-अलग Google Workspace टूल्स में एक्शन लेने में सक्षम होगा। 

Gemini Spark को Google Workspace में जोड़ने के लिए अलग से किसी सेटअप प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। यह पर्सनल AI एजेंट है जो यूजर्स के द्वारा असाइन किए गए टास्क उनकी तरफ से खुद ही करने में सक्षम है। यानी यूजर के कहने पर यह उनकी तरफ से काम कर सकता है। नया एआई एजेंट बैकग्राउंड में लगातार रन करता है। यानी तब भी जब आप सो रहे हों। हालांकि यूजर के पास इसे टॉगल ऑफ करने का विकल्प भी होगा। साथ ही इस बात की स्वतंत्रता भी होगी कि एआई एजेंट से किन ऐप्स के लिए काम करवाना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.