Google का Gemini 2.O अब सब कर पाएंगे इस्तेमाल, पहले से एडवांस्ड हुआ AI टूल

Gemini 2.O के कंपनी ने तीन वर्जन पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 10:56 IST
ख़ास बातें
  • सामान्य इस्तेमाल के लिए कंपनी का Gemini 2.O Flash मॉडल आता है।
  • मुश्किल कामों जैसे कोडिंग आदि के लिए Gemini 2.O Pro Experimental आता है।
  • तीसरा मॉडल Gemini 2.O Flash Lite है।

Google का एआई मॉडल Gemini 2.O Flash अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Google ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल Gemini 2.O को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया है। कंपनी ने इसी के साथ एक नया AI मॉडल और पेश किया है। यह नया मॉडल यूजर्स के कई कामों को आसान बनाने की क्षमता रखता है। Gemini 2.O के कंपनी ने तीन वर्जन पेश किए हैं। ये तीनों ही वर्जन अलग-अलग यूजर्स के लिए उपयोगी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। 

Google का एआई मॉडल Gemini 2.O Flash अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे सभी यूजर्स एक्सेस कर सकते हैं। सामान्य इस्तेमाल के लिए कंपनी का Gemini 2.O Flash मॉडल आता है। वहीं, इससे ज्यादा एडवांस्ड और मुश्किल कामों जैसे कोडिंग आदि के लिए कंपनी का Gemini 2.O Pro Experimental मॉडल आता है। तीसरा मॉडल Gemini 2.O Flash Lite है जो कि कम कीमत में एप्लीकेशन बनाने के काम आता है। 

Gemini 2.O Flash को जेमिनी ऐप, गूगल AI स्टूडियो और वर्टेक्स एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने सबसे पहले इस मॉडल को I/O 2024 में पेश किया था। Gemini 2.O Flash को कंपनी ने पहले ज्यादा बेहतर बनाने का दावा किया है। गूगल का कहना है कि मेन बेंचमार्क में इसकी परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है। इसके साथ ही इमेज जेनरेशन और टेक्स्ट टू स्पीच में भी सुधार के साथ इसे जल्द ही अपडेट किया जाएगा। 

Gemini 2.O Flash अब ऑडियो, वीडियो और इमेज को एकसाथ प्रोसेस करने में सक्षम बताया गया है। यह तीनों ही इनपुट फॉर्मेट को एकसाथ समझकर प्रोसेस कर सकता है। इसी के चलते यह मल्टीमीडिया आधारित एप्लीकेशंस के लिए उपयोगी हो जाता है। लैंग्वेज प्रोसेसिंग के लिए भी इसमें सुधार किया गया है। जिसके बाद यह जटिल वाक्यों और भाषा की बारीकियों को समझ सकता है। Google ने जल्द ही इस मॉडल के अंदर और भी अधिक सुधार करने की बात कही है और जल्द ही इसका अपग्रेडेड वर्जन भी रिलीज करने की बात कही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, AI, Google AI Models

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  3. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  4. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  5. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  2. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  4. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  5. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  6. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  7. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.