Google ने Gemini CLI के साथ बदला AI का खेल, डेवलपर्स के लिए एक ओपन सोर्स एआई एजेंट, खर्च भूल जाइए

Google ने Gemini CLI पेश कर दिया है जो कि एक कमांड लाइन इंटरफेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2025 08:01 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Gemini CLI पेश कर दिया है।
  • Gemini CLI गूगल के बड़े प्लान का है हिस्सा है।
  • Gemini CLI फाइल को पढ़ और लिख भी सकता है।

Gemini CLI एक कमांड लाइन इंटरफेस है।

Photo Credit: Google

Google ने Gemini CLI पेश कर दिया है। यह एक कमांड लाइन इंटरफेस (CLI) है जो AI मॉडल के अपने Gemini के साथ इंटरैक्ट करने के लिए एक ओपन सोर्स एजेंट के तौर पर काम करता है। यह टूल डेवलपर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे यूजर्स को क्वेरी करने, कोड बनाने, डॉक्यूमेंट को समराइज करने और टर्मिनल से डायरेक्ट टास्क को ऑटोमैट करने की सुविधा मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Gemini CLI गूगल के बड़े प्लान का है हिस्सा है, जिसमें ओपन सोर्स टूलिंग के जरिए अपनी AI कैपेसिटी तक एक्सेस को आसान बनाना है। यह प्रोजेक्ट Apache 2.0 लाइसेंस के तहत GitHub पर होस्ट किया गया है और इसे Python के pip पैकेज मैनेजर का इस्तेमाल करके इंस्टॉल किया जा सकता है। यह पब्लिक और एंटरप्राइज-ग्रेड दोनों Gemini मॉडल के साथ इंटरैक्ट का सपोर्ट करता है।


Advertisement
डेवलपर्स और पावर यूजर्स के लिए खास


Gemini CLI डेवलपर्स को Gemini मॉडल से अलग नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट या स्ट्रक्चर्ड टास्क चलाने की सुविधा प्रदान करता है। इंटरफेस काफी लाइट है और पूरी तरह से स्क्रिप्ट किया जा सकता है, इसे एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया गया है, जो डेवलपर वर्कफ्लो में आसान इंटीग्रेशन प्रदान करता है। टेक्स्ट और कोड आउटपुट दोनों के लिए प्रॉम्प्ट और रिस्पॉन्स हैंडलिंग प्रदान करता है। मल्टी टर्न इंटरैक्शन के लिए कमांड हिस्ट्री और कॉन्टेक्स्ट मेमोरी की सुविधा मिलती है। Google AI स्टूडियो या Vertex AI के जरिए Gemini 1.5 मॉडल के लिए बिल्ट-इन सपोर्ट मिलता है। एनवार्यनमेंट वेरिएबल या कॉन्फिगरेशन फाइल के जरिए कॉन्फगरेशन मिलता है।

ब्लॉग के अनुसार, Gemini CLI फाइल को पढ़ और लिख भी सकता है, जिससे यह डॉक्यूमेंटेशन को ऑटोमैटिंग करने, कोड स्निपेट को डीबग करने या स्ट्रक्चर्ड आउटपुट जनरेट करने के लिए मददगार हो जाता है। Gemini CLI को ओपन-सोर्स करके Google डेवलपर कम्युनिटी को टूल को बेहतर बनाने के लिए इन्वाइट कर रहा है। CLI को पायथन में लिखा गया है और इसे एक्सटेंसिबल होने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे कॉन्ट्रीब्यूटर प्लगइन्स बना सकते हैं या इसके डिफॉल्ट विहेवियर को मोडिफाई कर सकते हैं। Google ने यूजर्स को शुरू करने में मदद करने के लिए डिटेल्ड डॉक्यूमेंटेशन और उपयोग के मामले उदाहरण भी प्रदान किए हैं।
Advertisement

यह प्रोजेक्ट Google के AI डेवलेपमेंट टूल के लिए ओपन सोर्स को अपनाने के तरीके के अनुसार है। जिस तरह Meta ने LLaMA को ओपन-सोर्स किया और जैसे माइक्रोसॉफ्ट ने ऑटोजेन को सपोर्ट किया। इसी प्रकार Gemini CLI भी Google के अपने मॉडल के आसा-पास डेवलपर इकोसिस्टम तैयार करने के प्रयास का हिस्सा है।
Advertisement

CLI खुद ओपन सोर्स है, Gemini मॉडल तक एक्सेस खासतौर पर एंटरप्राइज वेरिएंट Google के प्लेटफॉर्म जैसे कि Vertex AI और AI Studio से लिंक है, जिसके लिए यूजर्स ऑथेंटिकेशन और API की कॉन्फिगरेशन की जरूरत हो सकती है। टर्मिनल बेस्ड आसान सिस्टम पावर यूजर्स और रिसर्चर को काफी पसंद आ सकता है, खासतौर पर शेल स्क्रिप्टिंग या क्लाउड बेस्ड एनवॉयर्मेंट में काम कर रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.