AI में Google की नई छलांग! तेज और स्मार्ट Gemini 3 Flash एआई मॉडल किया लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास

Gemini 3 Flash स्मार्ट होने के साथ-साथ काफी तेज भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Gemini 3 Flash स्मार्ट होने के साथ-साथ काफी तेज भी है।
  • गूगल ने Resemble Intelligence में Gemini 3.0 Flash को इंटिग्रेट किया है।
  • यह मॉडल PhD-लेवल की रीजनिंग और नॉलेज रखता है।

Gemini 3 Flash को गूगल ने लेटेस्ट एआई मॉडल के रूप में पेश कर दिया है।

Google ने अपने Gemini AI का लेटेस्ट मॉडल Gemini 3 Flash लॉन्च किया है। यह पुराने मॉडल्स से कई चीजों में तेज है। इसके साथ ही इसमें समझने की गहरी क्षमता है। नया एआई मॉडल Gemini 3 Flash अपनी गहरी समझ की बदौलत रीजनिंग, कोडिंग जैसे टास्क भी कर सकता है, इसके साथ ही यह डीपफेक को भी न सिर्फ पहचान सकता है, बल्कि यह बता सकता है कि उसे कैसे तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Gemini 3 Flash को गूगल ने लेटेस्ट एआई मॉडल के रूप में पेश कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक नई छलांग दे दी है। कंपनी का नया एआई मॉडल कई मायनों में पुराने एआई मॉडल्स से बेहतर बताया गया है। कंपनी ने Gemini ऐप का डिफॉल्ट मॉडल बना दिया है। यानी ऐप सर्च अब इसी के माध्यम से होगी। ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने इसके बारे में जानकारी दी है। गूगल के अनुसार, यह मॉडल PhD-लेवल की रीजनिंग और नॉलेज रखता है। Flash की जबरदस्त क्षमता का इसी बात से पता चल जाता है कि GPQA Diamond में इसे 90.4% और Humanity's Last Exam में 33.7% स्कोर मिला है। यह वह क्षमता है जो इसे महंगे फ्रंटियर मॉडल्स के समक्ष ले आती है। 

Gemini 3 Flash स्मार्ट होने के साथ-साथ काफी तेज भी है। इसकी गहरी समझ और रीजनिंग पावर इसे औरों से अलग बनाती है। डीपफेक को पहचानने में भी यह माहिर है। गूगल ने Resemble Intelligence में Gemini 3.0 Flash को इंटिग्रेट कर दिया है। यह डीपफेक की सिर्फ पहचान ही नहीं करता है बल्कि बता सकता है कि कंटेंट को किस आधार पर फ्लैग किया गया है। 

Artificial Analysis पर Gemini 3 Flash ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है और Gemini 2.5 Pro से यह तीन गुना तेज पाया गया। इसकी लागत भी औरों के मुकाबले काफी कम है। इसकी कीमत 0.50 डॉलर (करीबन 45 रुपये) प्रति 10 लाख इनपुट टोकन और 3 डॉलर (करीबन 270 रुपये) प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन रखी गई है। गूगल का मकसद Gemini 3 Flash के जरिए AI की रेस में एक कदम आगे निकलने का है। कंपनी का इरादा OpenAI जैसे दिग्गजों को टक्कर देना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  4. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  4. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  8. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  10. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.