82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है और टेक कंपनियों के साथ-साथ आम जीवन में यह काफी तेज से पैर पसार रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 13:59 IST
ख़ास बातें
  • सर्वे में 18% द्वारा जेनरेटिव फोटो एडिटिंग को पसंद किया गया।
  • सर्वे में विजुअल सर्च को 17% ग्राहकों द्वारा पसंद किया गया।
  • सर्वे में 11% ग्राहकों की पसंद एडैप्टिव बैटरी मैनेजमेंट था।

स्मार्टफोन ग्राहक खरीदारी के दौरान एआई फीचर्स का ध्यान रखते हैं।

Photo Credit: Pexels/Vitaly Gariev

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है और टेक कंपनियों के साथ-साथ आम जीवन में यह काफी तेज से पैर पसार रहा है। अधिकतर ग्राहक स्मार्टफोन खरीदते हुए एआई की फीचर्स को महत्त्व दे रहे हैं। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Amazon ने अपने जुलाई 2026 में किए गए पहले बेस्ट इन टेक सर्वे के नतीजे जारी किए हैं। इस सर्वे में पता चला कि 82% स्मार्टफोन ग्राहक खरीदारी के दौरान एआई फीचर्स का ध्यान रखते हैं। परफॉर्मेंस और स्पीड, बैटरी लाइफ और कैमरा क्वालिटी भी स्मार्टफोन की खरीदारी पर असर डालने वाले अहम फैक्टर हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन ग्राहकों की पसंद
Amazon के इस सर्वे में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट, होम एंटरटेनमेंट और अप्लायंसेज और वियरेबल्स और ऑडियो कैटेगरी में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दर्द की। इस सर्वे से साफ हुआ है कि 82% स्मार्टफोन ग्राहक खरीदारी के दौरान AI फीचर्स का ध्यान रखते हुए फैसला लेते हैं।

Advertisement

इन एआई फीचर्स की सबसे ज्यादा डिमांड
इनमें कॉन्टेक्स्टुअल असिस्टेंस सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली एआई कैपेसिटी थी, जिसका चयन 25% लोगों द्वारा किया गया। यह एक ऐसा AI है जो कि यूजर क्या कर रहा है उसे समझता है और उसी वक्त काम की चीजों का सुझाव देता है। उदाहरण के दौरान पर स्क्रीन पर कुछ सर्च करना या बिना पूछे जवाब का सुझाव मिलना आदि। इसके अलावा 18% द्वारा जेनरेटिव फोटो एडिटिंग को पसंद किया गया। वहीं विजुअल सर्च को 17% ग्राहकों द्वारा पसंद किया गया। जबकि 11% ग्राहकों की पसंद अडैप्टिव बैटरी मैनेजमेंट थी।

परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा सबसे ज्यादा जरूरी
नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त ग्राहकों के लिए परफॉर्मेंस और स्पीड सबसे ज्यादा मायने रखती है, खरीदारी के दौरान 87% ग्राहक इस पर ध्यान देते हैं। वहीं बैटरी लाइफ पर 79% ग्राहकों ने खरीदारी के दौरान महत्व दिया और कैमरा क्वालिटी 77% ग्राहकों द्वारा जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.