एक फोटो से AI बताएगा आपका पूरा करेक्टर, बनाकर देगा मजेदार प्रोफेशनल इमेज! इसे ट्राय करें

AI Perspective एक्सपेरिमेंट में आप अपनी फोटो अपलोड कर एआई से अपना डिजिटल कैरेक्टर बनवा सकते हैं। सही प्रॉम्प्ट देने पर स्टाइलाइज्ड इमेज, कैरेक्टर नेम, रोल और हिंदी में बैकस्टोरी तैयार हो जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 12:02 IST
ख़ास बातें
  • फोटो से बनाएं नाम और स्टोरी वाला डिजिटल कैरेक्टर
  • सही प्रॉम्प्ट से चेहरा रहेगा पहचानने लायक
  • बैकस्टोरी हिंदी में, कैरेक्टर नेम इंग्लिश में

सही प्रॉम्प्ट से चेहरा रहेगा पहचानने लायक

AI Caricature के बाद अगर आप कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो एक दिलचस्प एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। इसमें AI आपकी फोटो के आधार पर सिर्फ इमेज नहीं बनाता, बल्कि एक पूरा फिक्शनल कैरेक्टर तैयार करता है। यानी चेहरा वही रहता है, लेकिन उसके साथ एक नाम, रोल और छोटी सी बैकस्टोरी भी मिलती है। हमने इसे टेस्ट किया और सही प्रॉम्प्ट के साथ रिजल्ट काफी स्ट्रक्चर्ड और कंट्रोल में मिला। अगर आप भी एआई की नजर से खुद को देखना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया तरीका ट्राय कर सकते हैं।

कैसे काम करता है यह एक्सपेरिमेंट?

सबसे पहले अपनी क्लियर फोटो अपलोड करें। इसके बाद एआई को साफ निर्देश दें कि चेहरा बदले बिना एक स्टाइलाइज्ड कैरेक्टर वर्जन तैयार करना है। जरूरी है कि “identity preservation” को प्राथमिकता देने वाली लाइन जरूर लिखी जाए, ताकि फेस स्ट्रक्चर या फीचर्स बदलें नहीं। साथ ही यह भी लिखें कि जवाब दिखने वाली डिटेल्स पर आधारित हो, न कि सामान्य तारीफों पर।

हमारे टेस्ट में एआई ने फोटो के एक्सप्रेशन, हेयरस्टाइल और ओवरऑल वाइब के आधार पर एक कैरेक्टर तय किया। आउटपुट में कैरेक्टर नेम और आर्केटाइप इंग्लिश में रहा, जबकि बैकस्टोरी हिंदी में मिली, जैसा निर्देश दिया गया था।

यह रहा काम करने वाला प्रॉम्प्ट

Use my uploaded photo as reference.
Create a stylized character illustration of me,
while keeping my face recognizable.
Also define:
- Character name
- Role / archetype
- 3 personality traits
- Short backstory
Identity preservation is top priority.
Avoid generic compliments.
Base your answer strictly on visible details.
अगर आप हिंदी में स्टोरी लिखवाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई 2 लाइन्स को भी आखिर में जोड़ दें:
Write the backstory in Hindi.
Keep the character name and archetype in English.

Advertisement

आउटपुट में क्या मिलता है?

सही निर्देश देने पर एआई एक डिजिटल इलस्ट्रेशन तैयार करता है, जिसमें चेहरा पहचानने लायक रहता है। इसके साथ कैरेक्टर नेम, उसका रोल जैसे “Strategist”, “Observer” या “Digital Reporter” और तीन पर्सनालिटी ट्रेट्स मिलते हैं। बैकस्टोरी हिंदी में होने से यह ज्यादा पर्सनल और पढ़ने लायक लगती है।

किन बातों का रखें ध्यान?

अगर प्रॉम्प्ट में “cinematic”, “heroic” जैसे शब्द ज्यादा जोड़ दिए जाएं तो फेस बदलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए साफ और कंट्रोल्ड निर्देश देना बेहतर रहता है। साथ ही फोटो अपलोड करने से पहले प्लेटफॉर्म की प्राइवेसी पॉलिसी देख लेना जरूरी है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.