AI App Cracked UPSC Pre Exam : एआई ऐप ‘PadhAI’ ने 7 मिनट में निकाला यूपीएससी का प्री, 200 में से मिले 170 नंबर

‘PadhAI’ ऐप को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी (आईआईटी) के स्‍टूडेंट्स की एक टीम ने तैयार किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जून 2024 15:14 IST
ख़ास बातें
  • एआई ऐप ने दिखाई कामयाबी
  • पढ़ाई ऐप ने 7 मिनट में सॉल्‍व किया यूपीएससी प्री पेपर
  • 200 में से 170 नंबर किए हासिल
आर्टिफ‍िशिल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत का अंदाजा अब होने लगा है। एआई पर बेस्‍ड एक ऐप ‘पढ़ाई' (PadhAI) ने सिर्फ 7 मिनट में UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा 2024 का पेपर सॉल्‍व कर दिया। पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेपर को सॉल्‍व करके उसने 200 में से 170 नंबर हासिल किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि 'पढ़ाई' ऐप को जो नंबर मिले, वो नेशनल लेवल पर टॉप में जगह बनाते हैं। एआई की यह ताकत चौंकाने वाली है।  

‘PadhAI' ऐप को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी (आईआईटी) के स्‍टूडेंट्स की एक टीम ने तैयार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 'द ललित होटल' में शिक्षा जगत के जाने माने गेस्‍ट, यूपीएससी से जुड़े लोगों समेत पत्रकारों की मौजदूगी में रविवार को ऐप के जरिए क्‍वेश्‍चनपेपर हल किया गया।
Advertisement

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। उसके बाद इसके क्‍वेश्‍चनपेपर को एआई से हल करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्‍वेश्‍चनपेपर को सॉल्‍व करने में सिर्फ 7 मिनट लगे।

कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्‍ट यूट्यूब और ऐप से जुड़ी वेबसाइट पर भी किया गया, जहां सवाल और सवालों के जवाब पब्‍लिक के लिए मौजूद थे। 
Advertisement

इस बारे में ‘PadhAI' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेय मंगलम ने कहा कि यह पिछले 10 साल में यूपीएससी की परीक्षाओं में मिले सबसे ज्यादा नंबर हैं। हमारा मानना ​​है कि यह अपनी तरह का पहला आयोजन है लेकिन आने वाले कुछ साल में इस तरह के आयोजन आम हो जाएंगे क्योंकि कई एजुकेशनल इंस्टिट्यूट एआई की मदद से जल्दी और सटीक रूप से क्‍वेश्‍चनपेपर्स को सॉल्‍व करने की होड़ में लगे हुए हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि एआई से जुड़े प्रयोग भारत में बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक स्‍टूडेंट ने एआई कुर्सी बनाई है। गोरखपुर के स्‍टूडेंट की बनाई एआई कुर्सी में बैठते ही नेताओं को उनके वादे याद दिलाए जाते हैं। यह भी पता चल जाता है कि उन्‍होंने कितने वादों को पूरा किया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.