Adobe ने लॉन्च किया Firefly AI Assistant, क्रिएटर के एक बार कहने पर करके देगा फोटो, वीडियो, एडिटिंग और बहुत कुछ!

Adobe Creative Cloud Pro और Firefly के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए यह नया असिस्टेंट टूल उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 11:55 IST
ख़ास बातें
  • यह कई Adobe ऐप्स के लिए एकसाथ काम कर सकता है।
  • Adobe Creative Cloud Pro और Firefly के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध।
  • यह यूजर को 60 से ज्यादा प्रो-ग्रेड टूल्स का एक्सेस देता है।

Adobe Firefly AI Assistant यूजर को आम भाषा में कमांड देने की सुविधा देता है।

Photo Credit: Adobe

Adobe ने अपना नया AI असिस्टेंट Firefly बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। यूजर्स के लिए इसका बीटा वर्जन अब इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह एक AI बेस्ड टूल है जो खासकर क्रिएटर्स के बहुत काम आने वाला है। इसकी मदद से क्रिएटर्स केवल अपनी साधारण भाषा में टेक्स्ट निर्देश देकर इससे काम करवा सकते हैं। यूजर स्वयं सोचने की जरूरत नहीं होगी कि कौन सा टूल इस्तेमाल करना चाहिए और कैसे इस पर काम करना चाहिए। आपके निर्देश के आधार पर यह AI असिस्टेंट स्वयं ही आपकी जरूरत को समझेगा, टूल स्वयं चुनेगा और मनचाहा टास्क मिनटों में करके दे देगा। आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स। 

Adobe Firefly AI Assistant का बीटा वर्जन कंपनी ने लॉन्च कर दिया गया है। डिजिटल क्रिएटर्स के लिए यह बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है। यूजर केवल टेक्स्ट निर्देश देकर इससे काम करवा सकते हैं। इसके आने से इनपुट की जरूरत बहुत हद तक कम हो जाएगी। फायदा यह होगा कि यूजर जटिल क्रिएटिव वर्क भी एक टेक्स्ट की मदद से कर सकेंगे। 

Adobe Firefly AI Assistant यूजर को आम भाषा में कमांड देने की सुविधा देता है। यह कई Adobe ऐप्स के लिए एकसाथ काम कर सकता है। यूजर को अलग-अलग टूल्स में जाकर मैन्युअली काम करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर को बस AI असिस्टेंट को इतना बताना होगा कि उसे क्या चाहिए। इसके बाद का काम AI असिस्टेंट खुद कर लेगा। 

Adobe Creative Cloud Pro और Firefly के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए यह नया असिस्टेंट टूल उपलब्ध है। Adobe ने इसे ग्लोबल लेवल पर रोलआउट किया है। यह Adobe ऐप्स जैसे Firefly, Photoshop, Lightroom, Premiere Pro, Illustrator, और अन्य क्रिएटिव क्लाउड ऐप्स पर काम करता है। इसमें कंपनी की क्रिएटिव एजेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोडक्ट्स की फोटो को सोशल मीडिया एसेट में बदलने, ब्रीफ से मूड बोर्ड बनाने, हेडशॉट को परिष्कृत करने, प्रोडक्ट मॉकअप तैयार करने, सोशल मीडिया वेरिएशन बनाने और बैच एडिट रन करने जैसे कार्यों को भी बखूबी संभाल सकता है।

यह यूजर को 60 से ज्यादा प्रो-ग्रेड टूल्स का एक्सेस देता है जिसमें Generative Fill, Auto Tone, Remove Background, Vectorize, और Presets आदि शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यूजर पूरे प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप देख सकते हैं। रिजल्ट को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। साथ ही असिस्टेंट को दोबारा से निर्देश भी दे सकते हैं। यूजर चाहे तो किसी भी समय पर प्रोसेस का मैन्युअल कंट्रोल भी ले सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  5. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  3. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  4. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  5. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  6. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  7. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  8. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  9. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.