Zebronics Zeb-Pods O ओपन ईयर वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी

Zebronics ने भारतीय बाजार में अपनी ऑडियो लाइनअप में विस्तार करते हुए पहली बार ओपन-ईयर वायरलेस में कदम रखते हुए Zeb-Pods O को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Zebronics Zeb Pods O की बैटरी 40 घंटे तक चलती है।
  • Zebronics Zeb Pods O की कीमत 1,699 रुपये है।
  • Zebronics Zeb Pods O में ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है।

Zebronics Zeb-Pods O की बैटरी 40 घंटे चलती है।

Photo Credit: Zebronics

Zebronics ने भारतीय बाजार में अपनी ऑडियो लाइनअप में विस्तार करते हुए पहली बार ओपन-ईयर वायरलेस में कदम रखते हुए Zeb-Pods O को लॉन्च किया है। Zeb Pods O ओपन ईयर वायरलेस (OWS) ईयरबड्स यूजर्स को बिना ध्यान भटकाए एंबिएंट साउंड को सुनने की अनुमति देते हुए कंफर्ट के साथ डिजाइन पेश करता है। इन ईयरबड्स में Neodymium ड्राइवर और ब्लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी, फ्लैश कनेक्ट और ड्यूल पेयरिंग सपोर्ट शामिल है। इनमें वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट, टच कंट्रोल, एक गेमिंग मोड भी शामिल है। इन्हें स्प्लैश-प्रूफ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। चार्जिंग केस टाइप-सी पोर्ट से लैस है। यहां हम आपको Zebronics Zeb Pods O के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Zebronics Zeb Pods O Price


Zebronics Zeb Pods O को भारतीय बाजर में 1,699 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये ईयरबड्स ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदे जा सकते हैं। उपलब्धता की बात करें तो Zeb Pods O ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं। ईयरबड्स 1 साल की वारंटी के साथ आते हैं।


Advertisement
Zebronics Zeb Pods O Specifications


Zebronics Zeb Pods O में ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है जो कि कंफर्ट प्रदान करता है। इनमें Neodymium ड्राइवर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.4 शामिल है। ईयरबड्स क्वाड माइक ENC के साथ आते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ये एक बार चार्ज होकर क्वाड माइक्रोफोन सिस्टम और एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ 50% वॉल्यूम पर 40 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करते हैं। टाइप सी चार्जिंग के जरिए बैटरी 10 मिनट चार्ज होकर 90 मिनट तक चल सकती है। फ्लैश कनेक्ट, ड्यूल पेयरिंग, वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट शामिल है। ईयरबड्स स्प्लैश प्रूफ हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zebronics

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.