Xiaomi की अपकमिंग स्मार्टवॉच 586mAh बैटरी, 10W चार्जिंग के साथ आई नजर!

टिप्स्टर के अनुसार, स्मार्टवॉच में प्रीमियम डिस्प्ले क्वालिटी मिलने वाली है। यह OLED डिस्प्ले के साथ बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जून 2024 19:53 IST
ख़ास बातें
  • इसका मॉडल नम्बर M2312W1 मेंशन किया गया है।
  • सर्टिफिकेशन साइट TAF पर यह स्मार्टवॉच स्पॉट की गई है।
  • इसका डिजाइन Xiaomi Watch 2 Pro से मिलता हुआ है।

Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपनी नई स्मार्टवॉच जल्द लॉन्च करने वाली है। यह अपकमिंग स्मार्टवॉच चीन के सर्टिफिकेशन में नजर आई है। यहां पर इसकी एक इमेज भी दी गई है जिससे वॉच के डिजाइन का पता भी चलता है। इसमें राउंड वॉचफेस है और साइड में रोटेट करने वाला क्राउन बटन है। देखकर कहा जा सकता है कि इसका डिजाइन Xiaomi Watch 2 Pro से मिलता हुआ है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टवॉच के बारे में और क्या जानकारी इस लिस्टिंग से निकल कर आती है। 

Xiaomi की लेटेस्ट स्मार्टवॉच जल्द लॉन्च होने वाली है। चीन की सर्टिफिकेशन साइट TAF पर यह स्मार्टवॉच स्पॉट की गई (via) है। इसका मॉडल नम्बर M2312W1 मेंशन किया गया है। यहां पर इसके कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी पता चल जाते हैं। जैसे कि इसमें eSIM का सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से यह सेल्युलर नेटवर्क से स्वतंत्र रूप से कनेक्ट हो सकेगी। यानी कॉलिंग या टेक्स्ट मैसेज के लिए वियरेबल को स्मार्टफोन से कनेक्ट होने की जरूरत नहीं होगी। लिस्टिंग में पता चलता है कि यह China Mobile के साथ भी संगत रहेगी। साथ ही China Unicom भी इसमें सपोर्टेड होगा। ये दोनों ही चीन के प्रमुख नेटवर्क ऑपरेटर कहे जाते हैं। 
Advertisement

Xiaomi स्मार्टवॉच में 586mAh की बैटरी कैपिसिटी बताई गई है। यानी कि सिंगल चार्ज में यह इससे पहले आई स्मार्टवॉच की तुलना में कहीं ज्यादा बैटरी बैकअप दे सकेगी। वॉच को इसी मॉडल नम्बर के साथ चीन का 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। जिसमें पता चलता है कि यह 10W चार्जिंग फीचर से लैस होगी। इतना ही नहीं, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी इसके बारे में काफी जानकारी शेयर की है। 

टिप्स्टर के अनुसार, स्मार्टवॉच में प्रीमियम डिस्प्ले क्वालिटी मिलने वाली है। यह OLED डिस्प्ले के साथ बताई गई है। साथ ही इसमें कई और फीचर्स का जिक्र टिप्स्टर ने किया है। हार्ट रेट मॉनिटरिंग सपोर्ट भी इसमें मिलेगा। नेविगेशन के लिए GPS सपोर्ट भी बताया है। साथ ही स्मार्टवॉच में कॉन्टेक्स लैस पेमेंट भी की जा सकेंगी, जिसके लिए यह NFC सपोर्ट के साथ आने वाली है। टिप्स्टर ने भी इसका मेन फीचर इसकी बैटरी लाइफ को ही बताया है। यह Surge OS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकती है। अपकमिंग वियरेबल Xiaomi Watch 3 से यह संबंधित है या नहीं, अभी कहना जल्दबाजी होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi upcoming smartwatch, M2312W1, TAF

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  2. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  3. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  4. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  5. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  6. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  7. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  8. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  9. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  10. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.