Xiaomi का लॉन्च इवेंट 27 सितंबर को, भारत में Mi Band 3 समेत कई स्मार्ट प्रोडक्ट लाने की तैयारी

Xiaomi ने 27 सितंबर को बेंगलुरु में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इवेंट के दौरान Mi Band 3, Mi Home Smart Camera, Mi Air Purifier और नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2018 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 3 भारत में हो सकता है लॉन्च
  • शाओमी का नया टीजर पांच प्रोडक्ट लॉन्च होने का दे रहा संकेत
  • भारत में लॉन्च हो सकता है Mi Home smart camera
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने 27 सितंबर को बेंगलुरु में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इवेंट के दौरान शाओमी नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा भेजे मीडिया इनवाइट और सोशल मीडिया पोस्ट पर 'Smarter Living' टैगलाइन नजर आ रही है। मीडिया इनवाइट Mi Band 3, Mi Home Smart Camera, Mi Air Purifier और नए स्मार्ट टीवी के लॉन्च होने का संकेत दे रहा है। यह टैगलाइन इस बात की और इशारा कर रही है कि Xiaomi भारत में अपने स्मार्ट प्रोडक्ट की रेंज को बढ़ाने वाली है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी Mi Band 3  फिटनेस बैंड के अलावा कम से कम चार स्मार्ट प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है।

इवेंट से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में ट्विटर पर शेयर किए GIF को देखने से पता चलता है कि इवेंट के दौरान पांच प्रोडक्ट्स से पर्दा उठ सकता है। हार्ट आइकन मी बैंड 3 की तरफ संकेत दे रहा है जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग से लैस हो सकता है। एक आइकन में आंख बनी नजर आ रही है जो मी होम स्मार्ट कैमरा की और इशारा कर रही है। पॉपकॉर्न आइकन स्मार्ट टीवी लॉन्च, एयर आइकन मी एयर प्यूरीफायर लॉन्च होने का संकेत दे रहा है।

सोशल मीडिया पोस्ट में लोकेशन आइकन भी नजर आ रहा है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि यह किस और इशारा कर रहा है। आपको बता दें कि सभी जानकारी अभी अनुमान के आधार पर है। शाओमी लॉन्च इवेंट वाले दिन ही नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाएगी। Xiaomi के ट्विटर और फेसबुक पोस्ट में कंपनी ने इस बात को कंफर्म किया है कि बेंगलुरु में होने वाले लॉन्च इवेंट में दो से ज्यादा प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi के सब ब्रांड पोको ने हाल ही में Poco F1 को भारत में लॉन्च किया है। भारत में शाओमी पोको एफ1 की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। Xiaomi Poco F1 के प्रमुख फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। फोटोग्राफी के लिए Poco F1 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर बेचा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.