Xiaomi Hey+ स्मार्ट बैंड लॉन्च, ओलेड डिस्प्ले और एनएफसी सपोर्ट से है लैस

Xiaomi Hey+ स्मार्ट बैंड को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी हे+ स्मार्ट बैंड में एनएफसी सपोर्ट और ओलेड डिस्प्ले मिलेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 8 अगस्त 2018 16:32 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी हे+ स्मार्ट बैंड में मिलेगा 18 दिनों का पावर बैकअप
  • Xiaomi Hey+ स्मार्ट बैंड की कीमत 229 चीनी युआन (लगभग 2,300 रुपये) है
  • मी बैंड 3 की तुलना में Xiaomi Hey+ में मिलेंगे बेहतर स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Hey+ स्मार्ट बैंड को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी हे+ स्मार्ट बैंड में एनएफसी सपोर्ट और ओलेड डिस्प्ले मिलेगा। शाओमी ने दो महीने पहले Mi Band 2 के अपग्रेड वर्जन Mi Band 3 को लॉन्च किया था। मी बैंड 3 में टच डिस्प्ले, बेहतर बैटरी लाइफ और वाटर रेसिस्टेंट लेवल के साथ ब्लूटूथ 4.2 जैसे फीचर जोड़े गए थे। कंपनी ने दावा किया है कि Xiaomi Hey+ डिवाइस कम से कम 18 दिनों का पावर बैकअप देती है।
 

Xiaomi Hey+ के स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत

कुछ मायनों में मी बैंड 3 की तुलना में Xiaomi Hey+ में बेहतर स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। मी बैंड 3 में 0.78 इंच का ओलेड डिस्प्ले मौजूद है जिसका रिज़ॉल्यूशन 128x80 पिक्सल है। शाओमी हे+ स्मार्ट बैंड में 0.95 इंच की ओलेड स्क्रीन है जिसका रिज़ॉल्यूशन 240x120 पिक्सल होगा। हे+ बैंड का वजन 19.7 ग्राम  है। Mi Band 3 की तरह शाओमी हे+ में भी पावर बैकअप के लिए 120 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Xiaomi Hey+ में ब्लूटूथ 4.2 एलई कनेक्टिविटी है जिस कारण यह एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है। शाओमी ने यूजर के बेहतर अनुभव के लिए हे+ बैंड में एनएफसी सपोर्ट दिया है।
 

Xiaomi Hey+ बैंड को स्पोर्ट्स गतिविधियों को दर्शाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस स्विमिंग, दौड़ने और चलने की गतिविधि के बारे में जानकारी देने में सक्षम है। शाओमी हे+ में हार्ट सेंसर भी मौजूद है जो अब स्मार्ट बैंड में आना एक आम बात हो गई है। मीफिट ऐप की मदद से आप पल्स से जुड़ी जानकारी को स्मार्टफोन पर प्राप्त कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि शाओमी हे+ बैंड में कॉलर आईडी फीचर मौजूद है। इस फीचर की मदद से आप बैंड से ही कॉल को रिजेक्ट कर पाएंगे। इसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर भी दिया गया है जो आपके सोने की टाइमिंग पर नजर रखता है। Xiaomi Hey+ के डिस्प्ले पर आप एक बार में 10 कॉल और 10 मैसेज देख पाएंगे। शाओमी हे+ बैंड की कीमत 229 चीनी युआन (लगभग 2,300 रुपये) है। 20 सितंबर से चीन में यूपिन वेबसाइट पर इस डिवाइस की बिक्री शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Hey, Xiaomi, Mi Band 3, Mi Band 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का सस्ता फोन Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.