Vivo ने आज यूरोपीय बाजार में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स Vivo Buds Ultra को पेश कर दिया है।
Vivo Buds Ultra में स्पैटियल ऑडियो मोड्स का सपोर्ट मिलता है।
Photo Credit: Vivo
Vivo ने आज यूरोपीय बाजार में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स Vivo Buds Ultra को पेश कर दिया है। वीवो के नए ईयरबड्स 60dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट करते हैं। इनमें LDAC ऑडियो ट्रांसमिशन के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स सिंगल चार्ज में चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आइए Vivo Buds Ultra की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo Buds Ultra की कीमत EUR 199 (लगभग ₹21,185) है, लेकिन ईयरबड्स स्पेन और पुर्तगाल में ऑनलाइन स्टोर पर EUR 169 (लगभग ₹17,991) में लिस्टेड हैं। ईयरबड्स को कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। हालांकि, वीवो ने अभी तक भारत में लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है।
Vivo Buds Ultra में बैलेंस्ड आर्मचर ड्राइवर और ड्यूल फोल्ड डाइनेमिक ड्राइवर के साथ हाइब्रिड ड्राइवर सिस्टम दिया गया है। ईयरबड्स 16Hz से 60kHz फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स का सपोर्ट करते हैं। वहीं 113dB डायनेमिक रेंज और 990kbps पर LDAC ट्रांसमिशन के साथ इंडिपेडेंट Hi-Fi DAC मिलता है। नॉयज कैंसलेशन के लिए Buds Ultra ईयरबड्स में 4 माइक्रोफोन और Vivo का इंटेलिजेंट नॉयज कैंसलेशन 2.0 दिया गया है, जिससे 60dB तक नॉयज रिडक्शन मिलता है। इसके अलाव एडैप्टिव मोड, ट्रैवल के लिए खास सेटिंग्स और कॉल्स के लिए बोन कंडक्शन सेंसर दिया गया है। वीवो का दावा है कि ईयरबड्स हवा के शोर को 99 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।
Buds Ultra में स्पैटियल ऑडियो मोड्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 10-बैंड इक्विलाइजर भी दिया गया है। इसमें पर्सनलाइज हियरिंग प्रोफाइल और 3 डिवाइस तक मल्टीप्वाइंट कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा रिमोट कैमरा कंट्रोल भी आता है। Vivo का दावा है कि ईयरबड्स सिंगल चार्ज में (ANC बंद होने पर) 11 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ बैटरी 50 घंटे तक चल सकती है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग की बदौलत 5 मिनट के चार्ज में दो घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। इसके अलावा चार्जिंग केस वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करने के लिए IP54 रेटिंग से लैस किए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी