U&i ने मात्र Rs 599 से शुरू होने वाले TWS ईयरबड्स और नेकबैंड किए लॉन्च, धांसू फीचर्स से लैस!

50 घंटे तक बैटरी का दावा इनके लिए किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2025 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Classy Series के तहत नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और नेकबैंड लॉन्च।
  • इनमें एडवांस फीचर्स और टिकाऊ परफॉर्मेंस का दावा किया गया है।
  • कीमत सिर्फ 599 रुपये से शुरू है।

U&i ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो में Classy Series के तहत नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और नेकबैंक लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: U&i

U&i ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो में Classy Series के तहत नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और नेकबैंड लॉन्च किए हैं। कंपनी ने विभिन्न तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर इन प्रोडक्ट्स को मार्केट में उतारा है। लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स में TWS-9009, TWS-4419, UiNB-4347, UiNB-2142, UiNB-2151, और UiNB-1098 शामिल हैं। इनमें एडवांस फीचर्स और टिकाऊ परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। कीमत सिर्फ 599 रुपये से शुरू है। आइए जानते हैं इन नए लॉन्च किए गए सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से। 

TWS-9009 (Classy Series)
TWS-9009 में ट्रांसपेरेंट स्टेम और केस डिजाइन दिया गया है। इनमें क्वाड माइक सिस्टम है। ये 32dB नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 60ms लो-लेटेंसी फीचर है। कंपनी ने पानी के छींटों में खराब होने से बचाने के लिए इन्हें IPX4 रेट किया है। ये एडवांस ANC + ENC टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 50 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। कीमत Rs. 1,049 रुपये है। 

TWS-4419 (Classy Series)
TWS-4419 में एर्गोनॉमिक डिजाइन दिया गया है। इनमें 11mm के ड्राइवर लगे हैं और 4 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमें 60ms की अल्ट्रा लो-लेटेंसी मिल जाती है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 60 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। पसीने और पानी के छींटों से बचाव के लिए इनको IPX4 रेट किया गया है। कीमत Rs. 999 है। 

UiNB-4347 (Classy Neckband)
UiNB-4347 में 10mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें मेग्नेटिक ईयरबड्स हैं और 40ms लो-लेटेंसी मिल जाती है। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। इस डिवाइस में 50 घंटे का प्लेबैक दिया गया है और 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम होने का दावा किया गया है। इन्हें ब्लैक, सिल्वर और पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। कीमत Rs. 699 है। 

Advertisement
UiNB-2142 (Classy Neckband)
UiNB-2142 नेकबैंड में डुअल डिवाइस पेअरिंग फीचर मिलता है। इनमें 10mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें 65ms लो-लेटेंसी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं और 500 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकते हैं। इन्हें ब्लैक, ग्रीन, ब्लू शेड्स में खरीदा जा सकता है। कीमत Rs. 649 है। 
Advertisement

UiNB-2151 (Classy Neckband)
UiNB-2151 नेकबैंड में एडवांस्ड ऑडियो ड्राइवर लगे हैं। इनका डिजाइन ड्यूरेबल बताया गया है। कंपनी के अनुसार ये स्टेबल कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। साथ ही बेहतर साउंड एक्सपीरियंस दे सकते हैं। इन्हें White+Black, Black, Yellow+Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

UiNB-1098 (Classy Neckband)
UiNB-1098 नेकबैंड में Hi-Fi ऑडियो क्लियरिटी का दावा किया गया है। इनमें ENC का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये नॉइज रहित कॉलिंग और रिच म्यूजिक का एक्सपीरियंस दे सकते हैं। ये वजन में हल्के हैं और बैटरी लाइफ भी लम्बी बताई गई है। इन्हें 599 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर्स के लिए चार ऑप्शन इनमें दिए गए हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Classy Neckband

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  2. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  2. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  3. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  4. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  5. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  6. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  7. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  8. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  9. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  10. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.