ओपन-ईयर स्पीकर के साथ Titan EyeX Smart Glasses भारत में लॉन्च, जानें प्राइस...

Titan EyeX की कीमत भारत में 9,999 रुपये है। ध्यान रहे कि केवल फ्रेम की कीमत 9,999 रुपये है और ग्लास के साथ इसकी कीमत 11,198 रुपये हो जाती है। वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि स्मार्ट ग्लासेस की सेल 10 जनवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Titan EyeX में मिलेगा सिंगल ब्लैक कलर
  • टाइटन आईएक्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5 फीचर दिया गया है
  • डिवाइस को Android और iOS डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है
Titan Eye+ कंपनी का पहला स्मार्ट ग्लासेस सेट है जिसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Titan EyeX में ओपन-ईयर स्पीकर, टच कंट्रोल के साथ-साथ फिटनेस ट्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। टाइटन के यह नए स्मार्ट ग्लासेस Android और iOS डिवाइस के साथ पेयर किए जा सकते हैं और इसे ब्लूटूथ वी5 के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, इनमें इन-बिल्ट ट्रेकर और IP54 रेटिंग दी गई है, जो कि इस डिवाइस को वाटर और डस्ट रसिस्टेंट बनाता है। टाइटन आईएक्स में सिंगल चार्ज पर 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। यह स्मार्ट ग्लासेस अज्ञात क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस हैं। ओपन-ईयर स्पीकर में वॉयस-बेस्ड नेविगेशन और वॉयस नोटिफिकेशन फीचर मौजूद है।
 

Titan EyeX price in India, availability

Titan EyeX की कीमत भारत में 9,999 रुपये है। ध्यान रहे कि केवल फ्रेम की कीमत 9,999 रुपये है और ग्लास के साथ इसकी कीमत 11,198 रुपये हो जाती है। वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि स्मार्ट ग्लासेस की सेल 10 जनवरी से शुरू होगी। Titan ने इस स्मार्ट ग्लासेस को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया है। इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर Titan Eye+ रीटेल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं।
 

Titan EyeX specifications

Titan EyeX में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5 फीचर दिया गया है, जिसे आप Android और iOS डिवाइस के साथ पेयर कर सकते हैं। इस डिवाइस में दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए ऐप दी गई है। इसके अलावा, यह डिवाइस अज्ञात क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस है। इसमें ओपन-ईयर स्पीकर ट्रू वायरलेस स्टीरियो फंक्शन के साथ फीचर किया गया है। इस फीचर के साथ आप डिवाइस के जरिए आउटडोर में म्यूज़िक सुन सकते हैं, वो भी अपने आस-पास की आवाज़ों के साथ।

टाइटन आईएक्स में ओपन-ईयर स्पीकर के जरिए वॉयस-बेस्ड नेविगेशन और वॉयस-बेस्ड नोटिफिकेशन सपोर्ट मिलता है। Clear Voice Capture (CVC) टेक्नोलॉजी की मदद से डायनेमिक वॉल्यूम कंट्रोल के साथ क्लियर वॉयस क्वालिटी प्राप्त कर सकते हैं। यह एंबिएंट नॉइस के आधार पर अपने आप वॉल्यूम एडजस्ट कर देता है।
Advertisement

इस डिवाइस में फिटनेस ट्रेकिंग फीचर्स भी मौजूद है और यह इन-बिल्ट पेडोमीटर का इस्तेमाल कर कैलोरी, स्टेप्स और डिस्टेंस को काउंट कर लेता है। इसके अलावा, यह स्मार्ट ग्लासेस स्क्रीन-टाइम बढ़ते ही यूज़र्स को वॉर्निंग प्रदान करता है। इसमें प्लेट, स्किप, पॉज़ के लिए टच बेस्ड कंट्रोल दिए गए हैं।

Titan EyeX में इन-बिल्ट ट्रेकर दिया गया है, जो कि ग्लासेस को ढूंढने में मदद करते हैं। इसमें सिंगल चार्ज पर 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। स्मार्ट ग्लासेस का डायमेंशन 124x140x40mm है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.